मंगलवार, 25 अक्तूबर 2022

2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण आज 25 अक्टूबर को

आज है सूर्य ग्रहणसूर्य ग्रहण 2022:। ------------


साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण आज 25 अक्टूबर को करीब 2 बजकर 29 बसमिनट पर लगेगा. हालांकि यह भारत में करीब शाम 4 बजे दिखाई देगा. ऐसे में सूर्य ग्रहण का सूतक शुरू हो चुका है. लोगों को सूतक काल के नियमों का पालन करना चाहिए. यह सूर्य ग्रहण आज यानी 25 अक्टूबर को लगने जा रहा है. यह  आंशिक सूर्य ग्रहण है. पंचांग के अनुसार यह सूर्य ग्रहण तुला राशि में लगेगा.साल 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण भारतीय समानुसार आज 25 अक्टूबर को दोपहर बाद 02 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर शाम 06 बजकर 32 मिनट तक रहेगा. यह सूर्य ग्रहण 04 घंटे 3 मिनट की अवधि का है. भारत में यह सूर्य ग्रहण करीब शाम 4 बजे दिखाई देगा.यह सूर्य ग्रहण भारत के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में बेहतर ढंग से देखा जा सकेगा यानी इसे नई दिल्ली, बेंगलुरू, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वराणसी  और मथुरा से देखा जा सकता है. पूर्वोत्तर भारत यानी मेघालय के दाईं और असम राज्य के गुवाहाटी के आसपास के बाएं हिस्सों में यह सूर्यग्रहण नहीं दिखाई देगा क्योंकि इस क्षेत्र में यह सूर्य ग्रहण सूर्यास्त के बाद लगेगा. भारत के अलावा, आखिरी सूर्य ग्रहण 2022 यूरोप, पूर्वोत्तर अफ्रीका, दक्षिण पश्चिम एशिया और अटलांटिक में दिखाई देगा.

ये लोग न देखें सूर्य ग्रहण

पंचांग के अनुसार, 25 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लगेगा. इस वजह से जिन लोगों का जन्म स्वाति नक्षत्र में हुआ है उन्हें यह सूर्य ग्रहण नहीं देखना चाहिए. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार ऐसे लोगों पर सूर्य का प्रभाव बहुत अधिक पड़ता है.आज साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण लग रहा है। अक्‍टूबर माह की 25 तारीख, दिन मंगलवार को लग रहा यह सूर्य ग्रहण कई मायनों में खास है। दिवाली के अगले दिन लग रहे इस सूर्य ग्रहण के बारे में ज्‍योतिषविदों का मानना है कि इसका दूरगामी प्रभाव देखने को मिलेगा। शाम चार बजकर 29 मिनट से करीब डेढ़ घंटे तक ग्रहण का प्रभाव रहेगा। सूतक काल का ग्रहण के दौरान खास महत्‍व है। भारत में सूर्य ग्रहण शाम 6 बजकर 9 मिनट के बाद समाप्‍त हो जाएगा। सूर्य ग्रहण 2022 से 12 घंटे पहले ही सूतक काल प्रभाव में आ गया है। सूर्य ग्रहण के चलते इस बार गोवर्धन पूजा 26 अक्‍टूबर को मनाई जाएगी।मित्रों इस बार दिवाली भी ग्रहण के साये में मनाई गई है। क्‍योंकि नक्षत्र का दोष ग्रहण के एक दिन आगे और एक दिन पीछे तक माना जाता है। 24 अक्‍टूबर को रात में अमावस्‍या होने के कारण और अगली तिथि 25 अक्‍टूबर को भोर से ही सूतक काल लगने के चलते इस बार सूर्य ग्रहण 2022 के बारे में ज्‍योतिषी कह रहे हैं कि 27 साल के बाद ऐसा दुर्लभ योग बन रहा है।धार्मिक नजरिए से ग्रहण को अशुभ माना गया है और ग्रहण में किसी भी तरह का शुभ काम और पूजा-पाठ वर्जित हो जाता है। इस कारण से गोवर्धन पूजा एक दिन के लिए टल गई है।   27वर्षों बाद ग्रहण के कारण दिवाली के तीसरे दिन गोवर्धन पूजा होगी।LIVE Surya Grahan 2022 LIVE : साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, कब से लगेगा ग्रहण और कहां-कहां दिखाई देगा?
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 25 Oct 2022 09:11 AM IST
Surya Grahan Live: Solar Eclipse India Date Sutak Kaal Timing, Aaj Surya Grahan Kab Lagega, Effects On Rashi
सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला
खास बातें
Solar Eclipse 2022 Date and Time, Surya Grahan Kab Se Kab Tak Hai:आज आंशिक सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा। भारत में ग्रहण होने से इसका सूतक काल मान्य रहेगा। ग्रहण का सूतक सुबह 4 बजे लग चुका है। भारत में यह ग्रहण दोपहर बाद देखा जा सकेगा।

लाइव अपडेट
09:10 AM, 25-OCT-2022
कब लगता है आंशिक सूर्यग्रहण
आंशिक सूर्यग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के आंशिक रूप में आता है, जिससे पृथ्वी के स्थान विशेष से देखने पर सूर्य का आधा भाग ही नजर आता है।  वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ग्रहण का लगना एक खगोलीय घटनाक्रम है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के मध्य होकर गुजरता है।
08:57 AM, 25-OCT-2022
सूर्य ग्रहण के दौरान वर्जित कार्य
ग्रहण के सूतक काल से ही पूजा पाठ बंद कर देना चाहिए। 
 सूर्य ग्रहण के अवधि के दौरान घर के पूजा वाले स्थान को पर्दे से ढक दें।  
आज आप भूलकर भी देवी-देवताओं की पूजा न करें। 
सूर्य ग्रहण के दौरान खाना-पीना बिल्कुल न खाएं। 
खाद्य पदार्थों में तुलसी के पत्ते डालकर रख दें।

रविवार, 23 अक्तूबर 2022

Diwali 2022 दिवाली पुजा के शुभ मुहूर्त

.
मित्रों इस बार दीपावली (Diwali 2022) का पर्व 24 अक्टूबर,कल सोमवार को मनाया जाएगा। अमावस्या तिथि शाम 5 बजे बाद शुरू होने से लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त भी शाम का ही रहेगा। दिन भर लक्ष्मी पूजा नहीं की जा सकेगी। ऐसा संयोग बहुत कम बार बनता है जब दीपावली पर दिन में पूजा का कोई भी शुभ मुहूर्त न हो। सोमवार को देर रात तक दुकान व कारखानों में पूजा की जा सकेगी। आगे जानिए घर के लिए पूजा के शुभ मुहूर्त साथ ही दुकान, कारखाने व ऑफिस के लिए पूजा मुहूर्त भी।
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त (घर के लिए) (Diwali 2022 Shubh Muhurat Ghar Ke Liye)
शाम 05.40 से 06.25 तक
शाम 07.15 से रात 0932 तक
रात 11.43 से 12.40 तक

दुकान के लिए पूजा के शुभ मुहूर्त (Diwali 2022 Shubh Muhurat Dukan Ke Liye)
शाम 05.50 से 07.15 तक
रात 08.05 से 09.05 तक
रात 10.34 से 12.11 तक

ऑफिस के लिए पूजा के शुभ मुहूर्त (Diwali 2022 Shubh Muhurat Office Ke Liye)
शाम 06.05 से 07.32 तक
रात 07.50 से 08.40 तक
रात 10.34 से 12.11 तक

फैक्ट्री के लिए पूजा के शुभ मुहूर्त (Diwali 2022 Shubh Muhurat Factory Ke Liye)
शाम 07.15 से रात 09.05 तक
रात 11.43 से 12.40 तक
रात 01.45 से 03.46 तक

इसबार दिवाली पर्व पर लक्ष्मी पूजन करने का शुभ मुहूर्त चार लग्नों में रहेगा। लेकिन श्रेष्ठ शुभमुहूर्त वृष या सिंह लग्न का समय रहेगा।

उन लग्नों में सुबह 8.30 बजे से 10.30 बजे तक वृश्चिक लग्न, दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक कुंभी लग्न, शाम 7.30 बजे से रात 9.30 बजे तक प्रदोष वेला में वृष लग्न और अर्ध रात्रि के बाद 1 बजे से 3 बजे तक सिंह लग्न रहेगा। इनमें से प्रदोष वेला में वृष लग्न के दौरान लक्ष्मी पूजन करना सबसे ज्यादा शुभ है जबकि सिंह लग्न में भी लक्ष्मी पूजन श्रेष्ठ माना गया है। प्रदोष वेला का अर्थ है दिन रात्रि का संयोग। दिन विष्णु रूप और रात्रि लक्ष्मी रूप।

लाल का किताब के अनुसार मंगल शनि

मंगल शनि मिल गया तो - राहू उच्च हो जाता है -              यह व्यक्ति डाक्टर, नेता, आर्मी अफसर, इंजीनियर, हथियार व औजार की मदद से काम करने वा...