राहु केतु का रत्न धारण करना चाहिए या नहीं?Should you wear the gem of Rahu Ketu or not? लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
राहु केतु का रत्न धारण करना चाहिए या नहीं?Should you wear the gem of Rahu Ketu or not? लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 28 जनवरी 2020

राहु केतु का रत्न धारण करना चाहिए या नहीं?Should you wear the gem of Rahu Ketu or not?


राहू केतु का रत्न क्य धारण करना चाहिएया नहीं ? मित्रों सबसे पहले तो एक बात ख्याल में ले कि कोई भी जेमस्टोन जा रत्न ग्रहों को बल देने के लिए होता है ना कि उनकी शांति के लिए कुछ astrologer राहु केतु की शांति के लिए रतन पहना देते हैं हर एस्ट्रोलॉजर रत्न एक्सपर्ट नहीं होता मित्रों यह भी बात आप ध्यान में ले जो एस्ट्रोलॉजर ग्रहों की शांति के लिए रत्न पहना देते हैं उनको रत्नों के बारे में पूरी जानकारी नहीं हैंराहु , केतु दो ऐसे ग्रह है ये  जिस भी राशि में यह विराजमान रहते हैं वहां से पांचवें , सातवें और नौवें स्थान पर अपनी दृष्टि डालते हैं । इस प्रकार से देखा जाए तो कुंडली के बारह भाव में से 8 भावों पर इनका प्रभाव रहता है । केतु को ज्यादा क्रूर ग्रह ना माना जाए परंतु फिर भी राहु  केतु के सामने रहता है और उस पर हमेशा उसकी दृष्टि रहती है अतः केतु के अंदर भी राहु के गुण तो  समाहित हो ही जाते हैं । अब यदि 8 भावों में कहीं भी सूर्य ,  चंद्रमा , मंगल या गुरु पर इनकी दृष्टि पड़ जाए या इनसे युति  बन जाए तो यह ग्रह जिस भाव के स्वामी होते हैं उस भाव से सुख से संबंधित परेशानी देते हैं एवं जिस भाव में युति बनती है उस भाव में भी परेशानी पैदा कर देते हैं  । यदि राहु केतु मेष राशि  ,कर्क राशि , सिंह राशि , वृश्चिक राशि , धनु राशि या  मीन  राशि पर  विराजमान हो जाए  या   इन राशियों पर दृष्टि डालें तो     ये राशि जिस भाव में  रहते है उन भावों के सुख में भी परेशानी हो जाती है ।  इसलिए मेरा मानना है कि बिना कुंडली का विश्लेषण कराए  राहु , केतु का रत्न  कभी भी धारण नहीं करना चाहिए  । राहु  , केतु यदि आप को 20% लाभ देते हैं तो किसी न किसी प्रकार से 80 % नुकसान भी करते हैं । जन्म कुंडली में 12 भाव होते हैं ।इनके स्वामी सूर्य , चंद्रमा ,  मंगल ,  बुध  , गुरु ,  शुक्र एवं शनि के होते हैं  । जीवन  की  समस्या को ठीक करने के लिए इन 7 ग्रहों मे से कारक ग्रहों को रत्न द्वारा  प्रबल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है तब राहु केतु का रत्न क्यों धरण करें , जिस ग्रह के साथ यजह कनेक्ट होते हैं उनको खराब करते हैं । सूर्य और चंद्र के साथ ग्रहण दोष गुरु के साथ गुरु चांडाल योग मंगल के साथ अंगारक योग शनि के साथ  प्रेतश्राप इसी तरह दूसरे ग्रहों के साथ हुई यह खराबी भी देता है 90 परसेंट लोगों की कुंडली में राहु केतु के कारण परेशानी आती है कुछ 10 परसेंट ऐसी कुंडल में होती है जिनको हम राहु केतु के रत्न धारण करने की सलाह देते है ।् मित्रों राहु केतु दोनों पापी ग्रह हैं। राहु खुफिया पाप तो केतु ज़ाहिरा पाप है तो इनके रत्न सोच समझकर ही पहनने चाहिए कई व्यक्तियों को रत्न धारण करने का शौक होता है। कुछ तथाकथित ज्योतिषी भी उनके इस शौक के लिए उत्तरदायी होते हैं जिनका रत्न विक्रेताओं के साथ बड़ा घनिष्ठ संबंध होता है। मैंने देखा है जब मैं किसी को राहु केतु के रतन रत्न ना धारण करने का परामर्श देता हूं तो उनमें से कुछ आश्चर्यचकित हो जाते हैं वहीं कुछ मायूस हो जाते हैं। सामान्यतः ज्योतिषीगण राशि रत्न, लग्नेश का रत्न, विवाह हेतु गुरू-शुक्र के रत्न धारण करने की सलाह देते हैं। रत्नों के धारण करने में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। किसी रत्न को धारण करने से पूर्व उसके अधिपति ग्रह की जन्मपत्रिका में स्थिति एवं अन्य ग्रहों के साथ उसके संबंध का गहनता से परीक्षण करना चाहिए भले ही वे रत्न लग्नेश या राशिपति के ही क्यों ना हों। यह भी देखना आवश्यक है कि जिस ग्रह का रत्न आप धारण कर रहे हैं वह जन्मपत्रिका में किस प्रकार के योग का सृजन कर रहा है या किस ग्रह की अधिष्ठित राशि का स्वामी है। यदि जन्मपत्रिका में एकाधिक रत्नों के धारण की स्थिति बन रही हो तो वर्जित रत्नों का भी पूर्ण ध्यान रखना अति-आवश्यक है। पंचधा मैत्री चक्र के अनुसार ग्रहमैत्री की रत्न धारण में महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। यह सर्वथा गलत धारणा है कि रत्न सदैव ग्रह की शांति के लिए धारण किया जाता है। वास्तविकता इससे ठीक विपरीत है रत्न हमेशा शुभ ग्रह के बल में वृद्धि करने के लिए धारण किया जाता है। अनिष्ट ग्रह की शांति के लिए उस ग्रह के रत्न का दान किया जाता है। कुछ रत्न आवश्यकतानुसार ग्रह शांति के उपरांत अल्प समयावधि के लिए धारण किए जाते हैं जिनका निर्णय जन्मपत्रिका के गहन परीक्षण के पश्चात किया जाता है। अतः रत्न धारण करने से पूर्व अत्यंत सावधानी रखें। किसी विद्वान ज्योतिषी से जन्मपत्रिका के गहन परीक्षण के उपरान्त ही रत्न धारण करना चाहिए अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है।समझदार के लिए इशारा ही काफी होता है । इस विषय  से संबंधित लेख लिखने लगे तो बहुत लंबा लेख हो जाएगा इसलिए मैं यहां समाप्त करता हूँ  । मेरे पहले भी रत्नों पर काफी आर्टिकल इस ब्लॉग में आपको पढ़ने को मिल जाएंगे आप उसको जरूर पढ़ें उस से आपको रत्नों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त होगी ।आचार्य राजेश

महाभारत कालीन 'अग्नि पंचक' 2026: 15 दिन में दो उग्र ग्रहण और 2028 तक की बड़ी भविष्यवाणियां

‼️ महाभारत कालीन गोचर और आगामी विक्रमी संवत: 15 दिन में दो उग्र ग्रहण और 2028 तक की महा-भविष्यवाणियां ‼️ ब्रह्मांड में ग्रहों की चाल और ग्रह...