भगवान शिव के विवाह का दिन फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को माना जाता है। शिवपुराण में इस चतुर्दशी को महाशिवरात्रि कहा गया है। इस शिवरात्रि में महा इसलिए लगा है क्योंकि शिवरात्रि तो हर महीने में एक बार आती है लेकिन फाल्गुन मास की शिवरात्रि साल में केवल एक बार आती है। महाशिवरात्रि का महत्व इसलिए हैमहाशिवरात्रि भारत के सबसे बड़े और पवित्र रात्रि उत्सवों से एक है। महाशिवरात्रि साल की सबसे अँधेरी रात होती है, और इस रात शिव की कृपा का उत्सव मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि शिव आदिगुरू या पहले गुरु हैं, क्योंति यह शिव और शक्ति की मिलन की रात है। आध्यात्मिक रूप से इसे प्रकृति और पुरुष के मिलन की रात के रूप में बताया जाता है। इस रात में आध्यात्मिक शक्तियां अधिक जागृत होती हैं इसलिए शास्त्रों में कहा गया है कि इस रात का उपयोग ध्यान, योग, तप और साधना में करना चाहिए।इस रात ग्रहों की विशेष स्थिति होने के कारण, मानव शरीर में ऊर्जा खुद ब खुद ऊपर की ओर चढ़ती है, और पूरी रात रीढ़ को सीढ़ी खड़ी रखकर जागना और जागरूक रहना शारीरिक और आध्यात्मिक खुशहाली के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस वर्ष महाशिवरात्रि 21फरवरी को है। इस अवसर पर कई दुर्लभ संयोग बने हैं ऐसे में इसदिन का महत्व और बढ़ गया है।शिवरात्रि पर्व इस बार 21 फरवरी को मनाया जायेगा। हिंदू धर्म में इस दिन को बेहद ही खास माना जाता है।यहमहाशिवरात्रि कई मायनों में खास रहने वाली है। क्योंकि इस दिन 59 साल बाद विशेष संयोग बन रहा है इस दिन विशेष संयोग बन रहा है जो पर्व को और भी खास बनाएगा। इसमें विष योग, बुधादित्य और सर्प योग, अंगारक योग भी रहेगा। साथ ही पंचमहापुरुष योग में से एक मालव्य योग व गुरु कुलदीपक योग बनाएंगे। माल्वय व कुलदीपक योग 21फरवरी की रात्रि 2.15 बजे से भोर में 4.19 बजे तक रहेगा।
ये सभी योग महाशिवरात्रि पर्व को और भी खास बना रहे हैं। इस विशेष योग में जन्म लेने वाले जातक पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरसेगी। महाशिवरात्रि 21 तारीख फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को पड़ेगी।
इस दिन शाम 5.20 बजे से शुरू होकर अगले दिन 22 फरवरी दिन शनिवार को शाम सात बजकर दो मिनट तक रहेगी। रात्रि प्रहर की पूजा शाम को 6.41 बजे से रात 12.52 बजे तक होगी। अगले दिन सुबह मंदिरों में भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाएगी।
ऐसे में भगवान चंद्रमौलीश्वर का पूजन अवश्य करना चाहिए। शश योग। इस दिन चंद्र शनि की मकर राशि में युति हो रही है।चंद्रमा मन का कारक है। वहीं शनि दुख कर कारक है। ऐसे में चंद्र-शनि की युक्ति को विष योग कहते हैं। इसका एक पक्ष यह भी है कि मन जब भी अवसाद में आता है तो विरक्त होने लगता है।इस साल शनि ने 23 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश किया है। शिवरात्रि यानि इस साल से पहले करीब 28 साल पहले शिवरात्रि पर विष योग 2 मार्च 1992 को बना था। इस योग में शनि और चंद्र के लिए विशेष पूजा करनी चाहिए। शिवरात्रि पर ये योग बनने से इस दिन शिव पूजा का महत्व और अधिक बढ़ गया है। कुंडली में शनि और चंद्र के दोष दूर करने के लिए शिव पूजा करने की सलाह दी जाती है।
साथ ही ये योग ज्ञान की खोज भी कराता है। भगवान शिव का दुग्ध, दही, मधुरस, घृत, गन्ना रस, शक्कर समेत विभिन्न प्रकार से अभिषेक करना चाहिए। इससे भगवान शिव की कृपा मिलेगी। इसलिए इस योग के बनने से साधना सिद्धि के लिए ये दिन खास रहेगामहाशिवरात्रि पर बनने वाले विष योग में दूध और तिल मिलाकर अभिषेक करने से शनि देव का आशीष मिलेगा। इस संवत्सर के राजा शनि अपनी स्वराशि है। साथ चंद्रदेव व सूर्यदेव भी शनि की राशि में है। शनिदेव और चंद्रदेव के आराध्य भगवान शिव हैं।
इससे शिवरात्रि पर बनने वाले इस विशेष योग में भगवान शिव के साथ ही शनिदेव और चंद्रदेव का भी आशीष मिलेगा। पूजन से शनि और चंद्रदेव की कृपा भी मिलेगी। दूसरी खास बात ये है कि महाशिवरात्रि के पावन दिन पर सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। जिसमें शुभ कार्य संपन्न करने से लाभ मिलता है। इसी के साथ 117 साल बाद शनि और शुक्र का दुर्लभ योग भी महाशिवरात्रि के दिन बन रहा है। इस शिवरात्रि शनि अपनी राशि मकर में मौजूद रहेंगे और शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में रहेगे रबुधादित्य और सर्प योग भी रहेंगे शिवरात्रि पर
21 फरवरी को बुध और सूर्य कुंभ राशि में एक साथ रहेंगे, इस वजह से बुध-आदित्य योग बनेगा।शिवरात्रि पर बुध अपने मित्र और सूर्य अपने पुत्र के घर में एक साथ रहेंगे, इस वजह से बुध-आदित्य योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन सभी ग्रह राहु- केतु के मध्य रहेंगे, इस वजह से सर्प योग भी बन रहा है।
केतु व मंगल एक ही भाव में युति बना रहे हैं, इसे मंगल केतु अंगारक योग कहते हैं। मंगल अग्नि तत्व से संबद्ध है, जबकि केतु काम वासना व लालसा का वाचक है। यह स्पर्शनीय शक्ति उत्पन्न् करते हैं, जो नकारात्मक नतीजे प्रदान करती हैं। शिव पूजन से ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव से भी मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा इस दिन शिवरात्रि पर राहु मिथुन राशि में और केतु धनु राशि में रहेगा। शेष सभी ग्रह राहु-केतु के बीच रहेंगे। सूर्य और बुध कुंभ राशि में, शनि और चंद्र मकर राशि में, मंगल और गुरु धनु राशि में, शुक्र मीन राशि में रहेगा। सभी ग्रह राहु-केतु के बीच होने से सर्प योग बनेगा।इस साल शिवरात्रि पर शनि अपनी स्वयं की राशि मकर में और शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन में रहेगा। ये एक दुर्लभ योग है, जब ये दोनों बड़े ग्रह शिवरात्रि पर इस स्थिति में रहेंगे। 2020 से पहले 25 फरवरी 1903 को ठीक ऐसा ही योग बना था और शिवरात्रि मनाई गई थी। इस साल गुरु भी अपनी स्वराशि धनु राशि में स्थित है। इस योग में शिव पूजा करने पर शनि, गुरु, शुक्र के दोषों से भी मुक्ति मिल सकती है। 21 फरवरी को सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। पूजन के लिए और नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए ये योग बहुत ही शुभ माना गया है।जिन लोगो को केरियर से संबंधित परेशानी आ रही है करियर में सफलता और असफलता के लिए कुडंली में बुध ग्रह को जिम्मेदार माना गया है। नौकरी, बिजनेस और पढ़ाई में आने वाली बाधा को दूर करने के लिए इस महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर पारद भस्म का लेपन करें व दूर्वा घास चढ़ाएं।। ऐसे में भगवान शिव का सरल विधि से किया गया पूजन आपके दुख दूर कर सकता है। भोलेनाथ को दही एवं मिश्री अर्पित करें। बुध का दोष दूर हो इस उपाय से करियर संबंधी बाधा दूर हो जाती है।
मानसिक परेशानी को दुर करने के लिए
कुंडली में ग्रह दोष होने से व्यक्ति की मानसिक परेशानी बढ़ जाती है। ज्योतिष में मानसिक परेशानी का संबंध चंद्रमा से संबंधित ग्रह दोष के कारण होता है। इस परेशानी को दूर करने के लिए महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर दूध ओर चावल मिलाकर अभिषेक करें व चांदी भस्म का लेपन करें भोले नाथ को खीर का भोगअर्पित करना चाहिए। मान-सम्मान में आई गिरावट को दूर करने के उपाय
अगर किसी की कुंडली में सूर्य ग्रह से संबंधित कोई दोष हो तो व्यक्ति के मान-सम्मान में गिरावट होने लगती है और अपयश का सामना करना पड़ता है। मान-सम्मान को बढ़ाने के लिए महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर चंदन का लेप लगाएं और शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।हत संबंधी परेशानियों से छुटकारा पाने के उपाय
कुंडली में राहु-केतु के अशुभ घर में बैठने पर स्वस्थ्य संबंधी परेशानियां आने लगती है। सेहत को ठीक करने के लिए महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को धतूरा चढ़ाएं।विल्व पत्र चढाऐ
विवाह संबंधी दोष को दूर करने के उपाय
कुंडली में बृहस्पति ग्रह के कमजोर और दोष होने से विवाह होने में तमाम तरह की परेशानियां आने लगती है। साथ ही पति-पत्नी में मनमुटाव भी बढ़ने लगता है। कुंडली में इस दोष को दूर करने के लिए इस पवित्र महाशिवरात्रि पर शिवलिंग दुघ में ग़ज़ल मिलाकर अभिषेक करें तथा पीले फूल और केले अर्पित करें
संतान प्राप्ति में विलंब हो रहा है अथवा संतान पर संकट आ रहे हैं, वैवाहिक रिश्तों में कड़वाहट घुल रही है तो यह शुक्र का दोष हो सकता है। इसके लिए पंचामृत से भोलेनाथ का अभिषेक कीजिए। शिवकृपा से सब मंगल होगा
शनिदेव का दोष जातक को अनेक कष्ट देता है। हालांकि हनुमानजी के पूजन एवं शनि को तेल चढ़ाने से भी कोप शांत होता है लेकिन शिवरात्रि पर भगवान शिव का गन्ने के रस से किया गया अभिषेक भी श संगनि को शांत कर सकता है। इससे आपके बिगड़े काम बनने लगेंगे। और शिवलिंग पर बदाम चढ़ाएं ्महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव पर एक लोटा जल चढ़ाने से ही भगवान शिव अपने भक्तों पर प्रसन्न होकर उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। भगवान शिव अपने भक्तों पर जितनी जल्दी प्रसन्न होते हैं उतनी ही जल्दी उनसे रुष्ट भी हो सकते हैं। ऐसे में आइए जानते वो वाते जिसे भूलकर भी भगवान शिव की पूजा के दौरान नहीं करना चाहिए।
शंख जल- भगवान शिव ने शंखचूड़ नाम के असुर का वध किया था। शंख को उसी असुर का प्रतीक माना जाता है जो भगवान विष्णु का भक्त था। इसलिए विष्णु भगवान की पूजा शंख से होती है शिव की नहीं।
पुष्प- भगवान शिव जी की पूजा में केसर, दुपहरिका, मालती, चम्पा, चमेली, कुन्द, जूही आदि के पुष्प नहीं चढ़ाने चाहिए।
करताल- भगवान शिव के पूजन के समय करताल नहीं बजाना चाहिए।
तुलसी पत्ता- जलंधर नामक असुर की पत्नी वृंदा के अंश से तुलसी का जन्म हुआ था जिसे भगवान विष्णु ने पत्नी रूप में स्वीकार किया है। इसलिए तुलसी से शिव जी की पूजा नहीं होती।
तिल- यह भगवान विष्णु के मैल से उत्पन्न हुआ मान जाता है इसलिए इसे भगवान शिव को नहीं अर्पित किया जाना चाहिए।
टूटे हुए चावल- भगवान शिव को अक्षत यानी साबूत चावल अर्पित किए जाने के बारे में शास्त्रों में लिखा है। टूटा हुआ चावल अपूर्ण और अशुद्ध होता है इसलिए यह शिव जी को नही चढ़ता।
कुमकुम- यह सौभाग्य का प्रतीक है जबकि भगवान शिव वैरागी हैं इसलिए शिव जी को कुमकुम नहीं चढ़ता।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें