मित्रों आज वात करते हैं चंद्र बारहवें की बारहवें घर में स्थित चंद्रमा जातक के मन में अप्रत्याशित मुसीबतों और खतरों को लेकर एक साधारण सा डर पैदा करता है। जिससे जातक की नींद और मानसिक शांति भंग होती है। यदि चौथे भाव में स्थित केतू कमजोर और पीडित हो तो जातक के पुत्र और मां पर प्रतिकूल असर पडता है।12वाँ भाव मोक्ष का भी है इसलिए चंद्रमा के इस भाव में होने से आपका झुकाव आध्यात्म की ओर हो सकता है.
आप अपने जन्म स्थान से दूर जाकर तरक्की कर सकते हैं अथवा विदेश भी जा सकते हैं.
इस भाव का चंद्रमा व्यक्ति को एक अच्छा लेखक बना सकता है क्योकि आप रचनात्मक व्यक्ति हैं.
इस भाव में चंद्रमा के होने से आपकी माता भी आध्यात्मिक विचारो वाली महिला हो सकती है.
इस भाव का चंद्रमा कमजोर तो होता है लेकिन छठे और आठवें भाव जितना नहीं.
इस भाव के चंद्रमा पर से जब भी राहु शनि अथवा अन्य पाप ग्रहों का गोचर होप्ता है तब मानसिक परेशानी अधिक होती है.
बारहवें भाव के चंद्रमा के बारे में बात करते हैं. यह भाव व्यय भाव भी कहलाता है. इस भाव में चंद्रमा होने से मन का व्यय होता है और चित्त अशांत रहता है.
12वाँ भाव मोक्ष का भी है इसलिए चंद्रमा के इस भाव में होने से आपका झुकाव आध्यात्म की ओर हो सकता है. आप किसी आश्रम के सदस्य बन सकते हैं.
यह भाव विदेश का भी है इसलिएा आप अपने जन्म स्थान से दूर जाकर तरक्की कर सकते हैं अथवा विदेश भी जा सकते हैं.
इस भाव का चंद्रमा व्यक्ति को एक अच्छा लेखक बना सकता है क्योकि आप रचनात्मक व्यक्ति हैं और आपका मन बहुत सी कल्पनाओ में खोया रहता है. एक लेखक के लिए अच्छी कल्पनाएँ करना बहुत जरुरी है तभी वह अच्छे और सुंदर लेख लिख सकता है.बारहवा चंद्रमा अक्सर दिमाग को पराशक्तियों की सोच मे ले जाता है आदमी का दिमाग इसी सोच मे रहता है कि आदमी मरने के बाद भी कही जिन्दा रहता है और रहता भी है तो वह क्या करता है यानी भूत प्रेत पर विश्वास करने वाला और इसी प्रकार की सोच के कारण वह आजीवन किसी न किसी प्रकार से ठगा जाता है,चाहे वह तांत्रिकों के द्वारा ठगा जाये या आश्रम बनाकर अपनी दुकानदारी चलाने वाले लोगों से ठगा जाये यह कारण अक्सर उन लोगो के साथ अवश्य देखा जाता है जिनके पास एक अजीब सोच जो उनके खुद के शरीर से सम्बन्ध रखती है देखी जा सकती है। लोग इस चन्द्र्मा से आहत होने के कारण बोलने मे चतुर होते है अपनी भावना को प्रदर्शित करने मे माहिर होते है उनकी भावना की सोच मे उस प्रकार के तत्व जान लेने की इच्छा होती है जो किसी अन्य की समझ से बाहर की बात हो। इस बात मे वे बहुत ही बुरी तरह से तब और ठगाये जाते है जब उन्हे यह सोच परेशान करती है कि योग और भोग मे क्या अन्तर होता है वे योग की तलास मे भटकते है और जहां भी बडा नाम देखा उनके सोच वही जाकर अटक जाती है लेकिन जब उनके सामने आता है कि रास्ता चलते मनचले और जेब कट की जो औकात होती है वही औकात उनके द्वारा सोचे गये और नाम के सहारे चलने वाले व्यक्ति के प्रति होती है तो वे अक्समात ही विद्रोह पर उतर आते है। और विद्रोह पर उतरने के बाद ऐसा भी अवसर आता है जब उन्हे इन बातो से इतनी नफ़रत पैदा हो जाती है कि वे किसी भी ऐसे स्थान को देखने के बाद खुले रूप मे गालिया दे या न दें लेकिन मन ही मन गालियां जरूर देते देखे गये पर अगर चन्द्रमा यहां अपने घर का हो या गुरु अथवा बुध की राशि में हो तो मनुष्य इन्द्रियजय, दान देने वाला स्मार्ट शरीर वाला और सभी प्रकार के सुख भोगने वाला होता है। यदि चन्द्रमा अशुभ अवस्था में हो तो नीच प्रवृत्ति वाले मनुष्यों के साथ रहने वाला होता है। अन्यत्र कहा गया है — द्र्व्यक्षयम् क्षुधाल्पत्वं नेत्ररूक्कलहोगृहे।।
अर्थात इस स्थान पर चन्द्रमा होने से धन का नाश होता है। इसे मंदाग्नि रहती है और भूख कम लगती है। घर में लड़ाई-झगड़ा होते रहता है। ऐसे जातक के आँखों में विकार होता है। आपका जुडाव किसी अस्पताल या धार्मिक संस्थान के साथ हो सकता है।ऐसे चंद्रमा वाला व्यक्ति अपने पिता के विषय में, उसकी धन- दौलत के बारे में या सामाजिक हैसियत के बारे में हमेशा कुछ न कुछ बातें करता रहता है।यह भी कहा गया है कि पिता से मिलने वाली धन-दौलत मिट्टी हो जाती है अर्थात् उसमें बरकत नहीं होती परन्तु अपनी कमाई से प्राप्त धन में बरकत होती है। यह भी कहा गया है कि यदि चन्द्रमा बारहवें घर में हो और आठवें घर में केतु हो तो जातक का पुत्र गृह छोड़कर चला जाता है।रहवें स्थान में चन्द्रमा(होने से आपकों आखों से सम्बंधित परेशानी हो सकती है। यदि मंगल का किसी तरह सम्बन्ध बनता है तो आखो में चोट लग सकता है और उसके कारण नेत्र दोष होगा। वही शनि के साथ योग बन रहा हो तो काला मोतियाबिंद या रतौधी जैसी बीमारी हो सकती है। यदि राहु से सम्बन्ध बनता है तो इन्फेक्शन के कारण नेत्र दोष होगा। इसके अलावा कफ से सम्बंधित परेशानियां भी हो सकती हैं।ऐसे व्यक्ति को कभी भी अपने घर के छत के नीचे कुआं या हैण्डपम्प नही लगवाना चाहिए। इसे लगाने से धन की हानि होती। दाम्पत्य सुख में भी समस्याएं आती है। अकारण क्लेश होते रहता है। इस समस्या से मुक्ति हेतु अपने घर के छत पर मिट्टी के मटके में बारिश का पानी भरकर रखें सभी समस्याएं अपने आप धीरे धीरे समाप्त हो जायेगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें