शनिवार, 18 अगस्त 2018

लाल किताब और राहु

मित्रों आज बात करते हैं कुंडली मेराहु देव की जब कुन्डली में राहु खराब होता है,तो दिमागी तकलीफ़ें बढ जाती है,बिना किसी कारण के दिमाग में पता नही कितनी टेन्सन पैदा हो जाती है,बिना किसी कारण के सामने वाले पर शक किया जाने लगता है,और जो अपने होते हैं वे पराये हो जाते है,और जो पराये और घर को बिगाडने वाले होते है,उन पर जानबूझ कर विश्वास किया जाता है, 

   घर के मुखिया का राहु खराब होता है,तो पूरा घर ही बेकार सा हो जाता है,संतान अपने कारणो से आत्महत्या तक कर लेती है,पुत्र या पुत्र वधू का स्वभाव खराब हो जाता है,वह अपने शंकित दिमाग से किसी भी परिवार वाले पर विश्वास नही कर पाती है,घर के अन्दर साले की पत्नी,पुत्रवधू,मामी,भानजे की पत्नी,और नौकरानी इन सबकी उपाधि राहु से दी जाती है,कारण केतु का सप्तम राहु होता है,और राहु के खराब होने की स्थिति में इन सब पर असर पडना चालू हो जाता है,राहु के समय में इन लोगों का प्रवेश घर के अन्दर हो जाता है,और यह लोग ही घर और परिवार में फ़ूट डालना इधर की बात को उधर करना चालू कर देते है,साले की पत्नी घर में आकर पत्नी को परिवार के प्रति उल्टा सीधा भरना चालू कर देती है,और पत्नी का मिजाज गर्म होना चालू हो जाता है,वह अपने सामने वाले सदस्यों को अपनी गतिविधियों से परेशान करना चालू कर देती है,उसके दिमाग में राहु का असर बढना चालू हो जाता है,और राहु का असर एक शराब के नशे के बराबर होता है,वह समय पर उतरता ही नही है,केवल अपनी ही झोंक में आगे से आगे चला जाता है,उसे सोचने का मौका ही नही मिलता है,कि वह क्या कर रहा है,जबकि सामने वाला जो साले की पत्नी और पुत्रवधू के रूप में कोई भी हो सकता है,केवल अपने स्वार्थ के लिये ही अपना काम निकालने के प्रति ही अपना रवैया घर के अन्दर चालू करता है,उसका एक ही उद्देश्य होता है,कि राहु की माफ़िक घर के अन्दर झाडू लगाना और किसी प्रकार के पारिवारिक दखलंदाजी को समाप्त कर देना,गाली देना,दवाइयों का प्रयोग करने लग जाना,शराब और तामसी कारणो का प्रयोग करने लग जाना,लगातार यात्राओं की तरफ़ भागते रहने की आदत पड जाना,जब भी दिमाग में अधिक तनाव हो तो जहर आदि को खाने या अधिक नींद की गोलियों को लेने की आदत डाल लेना,अपने ऊपर मिट्टी का तेल या पैट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश करना,राहु ही वाहन की श्रेणी में आता है,उसका चोरी हो जाना,शराब और शराब वाले कामो की तरफ़ मन का लगना,शहर या गांव की सफ़ाई कमेटी का सदस्य बन जाना,नगर पालिका के चुनावों की तरफ़ मन लगना,घर के किसी पूर्वज का इन्तकाल हो जाना और अपने कामों की बजह से उसके क्रिया कर्म के अन्दर शामिल नही कर पाना आदि बातें सामने आने लगती है,जब व्यक्ति इतनी सभी बातो से ग्रसित हो जाता है,तो राहु के लिये वैदिक रीति से काफ़ी सारी बातें जैसे पूजा पाठ और हवन आदि काम बताये जाते है,जाप करने के लिये राहु के मन्त्रों को बताया जाता है,राहु के लिये गोमेद आदि को पहिनने के लिये रत्नोको पहनें का काम बताया जाता हैजो राहु को ओर भी वल देता हैराहु का पहला कार्य होता है झूठ बोलना और झूठ बोलकर अपनी ही औकात को बनाये रखना,वह किसी भी गति से अपने वर्चस्व को दूसरों के सामने नीचा नही होना चाहता है। अधिकतर जादूगरों की सिफ़्त में राहु का असर बहुत अधिक होता है,वे पहले अपने शब्दों के जाल में अपनी जादूगरी को देखने वाली जनता को लेते है फ़िर उन्ही शब्दों के जाल के द्वारा जैसे कह कुछ रहे होते है जनता का ध्यान कहीं रखा जाता है और अपनी करतूत को कहीं अंजाम दे रहे होते है,इस प्रकार से वे अपने फ़ैलाये जाल में जनता को फ़ंसा लेते है.

राहु का कार्य अपने प्रभाव में लेकर अपना काम करना होता है,सम्मोहन का नाम भी दिया जाता है,जो लोग अपने प्रभाव को फ़ैलाना चाहते है वे अपने सम्मोहन को कई कारणों से फ़ैलाना भी जानते है,जैसे ही सम्मोहन फ़ैल जाता है लोगों का काम अपने अपने अनुसार चलने लगता है। जैसे पुलिस के द्वारा अक्सर शक्ति प्रदर्शन किया जाता है,उस शक्ति प्रदर्शन की भावना में लोगों के अन्दर पुलिस का खौफ़ भरना होता है,यही खौफ़ अपराधी को अपराध करने से रोकता है,यह खौफ़ नाम का सम्मोहन फ़ायदा देने वाला होता है। इसी प्रकार से अपने कार्यालय आफ़िस गाडी घर शरीर को सजाने संवारने के पीछे जो सम्मोहन होता है वह अपने को समाज में बडा प्रदर्शित करने का सम्मोहन होता है,अपने को बडा प्रदर्शित करना भी शो नामका सम्मोहन राहु की श्रेणी में आता है.

राहु की जादूगरी से अक्सर लोग अपने को दुर्घटना में भी ले जाते है,जैसे उनके अन्दर किसी अच्छे या बुरे काम को करने का विचार लगातार दिमाग में चल रहा है,अथवा घर या कोई विशेष टेंसन उनके दिमाग में लगातार चल रही है,उस टेंशन के वशीभूत होकर जहां उनको जाना है उस स्थान पर जाने की वजाय अन्य किसी स्थान पर पहुंच जाते है,अक्सर गाडी चलाते वक्त जब इस प्रकार का कारण दिमाग में चलता है तो अक्समात ही अपनी गाडी या वाहन को मोडना या साइड में ले जाना या वचारों की तंद्रा में खो कर चलना दुर्घटना को जन्म देता है,राहु शराब के रूप में शरीर के खून में उत्तेजना देता है,मानसिक गति को भुलाने का काम करता है लेकिन शरीर पर अधिक दबाब आने के कारण शरीर के अन्दरूनी अंग अपना अपना बल समाप्त करने के बाद बेकार हो जाते है,यह राहु अपने कारणों से व्यक्ति की जिन्दगी को समाप्त कर देता है.

लाटरी जुआ सट्टा के समय राहु केवल अपने ख्यालों में रखता है और जो अंक या कार्य दिमाग में छाया हुआ है उस विचार को दिमाग से नही निकलने देता है,सौ मे से दस को वह कुछ देता है और नब्बे का नुकसान करता है.

ज्योतिष के मामले में राहु अपनी चलाने के चक्कर में ग्रह और भावों को गलत बताकर भय देने के बाद पूंछने वाले से धन या औकात को छीनने का कार्य करता है.

वैसे राहु की देवी सरस्वती है और अपने समय पर व्यक्ति को सत्यता भी देती है लेकिन सरस्वती और लक्ष्मी में बैर है,जहां सरस्वती होती है वहां लक्ष्मी नही और जहां लक्ष्मी होती है वहां सरस्वती नही.जो लोग दोनो को इकट्ठा करने के चक्कर में होते है वे या तो कुछ समय तक अपने झूठ को चलाकर चुप हो जाते है या फ़िर सरस्वती खुद उन्हे शरीर धन और समाज से दूर कर देती है,अथवा किसी लक्ष्मी के कारण से उन्हे खुद राहु के साये में जैसे जेल या बन्दी गृह में अपना जीवन निकालना पडता है.

राहु अलग अलग भावों में अपनी अलग अलग शक्ति देता है,अलग अलग राशि से अपना अलग अलग प्रभाव देता है,तुला राशि के दूसरे भाव में अगर राहु विद्यमान है तो इस राशि वाला जातक विष जैसी वस्तुओं को आराम से सेवन कर सकता है,और मृत्यु भी इसी प्रकार के कारकों से होती है,उसके बोलने पर गालियों का समिश्रण होता है,मतलब जो भी बात करता है वह बिच्छू के जहर जैसी लगती है,अगर गुरु या कोई सौम्य ग्रह सहायता में नही है तो अक्सर इस प्रकार के लोग शमशान के कारकों के लिये मशहूर हो जाते है,चिता जलाने का काम घुऐ का रुप देता हैराहु गाने बजाने की विद्या के साथ में अपनी गति भी देता है और मनोरंजन के रूप में भी माना जाता है,जैसे किसी सिनेमा मनोरंजन के काम में महारत हासिल करना,भद्दी बातें कहकर अपने को मनोरंजन की दुनिया में शामिल कर लेना और उन बातों को मजाक में कह देना जो बातें अगर सभ्रांत परिवार में कही जायें तो लोग लड मर

राहु खून की बीमारियां और इन्फ़ेक्सन भी देता है,जैसे मंगल नीच के साथ अगर मंगल की युति है तो जातक को लो ब्लड प्रेसर की बीमारी होगी,वही बात अगर उच्च के मंगल के साथ है तो हाई ब्लड प्रेसर की बीमारी होगी,और मंगल राहु के साथ गुरु भी कन्या राशि के साथ या छठे भाव के मालिक के साथ मिल गया है तो शुगर की बीमारी भी साथ में होगी.

राहु मंगल गुरु अगर बारहवें भाव में है तो केतु अपने आप छठे भाव में होगा,जातक को समाज में कहा तो जायेगा कि वह बहुत विद्वान है लेकिन छुपे रूप में वह शराब मांस का शौकीन होगा,या फ़िर अस्पताल की नौकरी करता होगा या जेल के अन्दर खाना बनाने का काम करता होगा.

तीसरे भाव का राहु अपने पराक्रम और चालाकी के लिये माना जायेगा इस प्रकार के व्यक्ति के अन्दर अपनी छा जाने वाली प्रकृति से कोई रोक नही सकता है,वह जिसके सामने भी बात करेगा,उस पर वह अपने कार्यों से बातों से और अपने शौक आदि से छा जाने वाली प्रकृति को अपनायेगा,इसके साथ बुद्धि के अन्दर केवल अपने को प्रदर्शित करने की कला का ही विकास होगा,उसका जीवन साथी अक्सर समाज से अलग और गृहस्थ जीवन कभी सुखी नही होगा।

चौथे भाव का राहु शक की बीमारी को देता है रहने वाले स्थान को सुनसान रखने के लिये माना जाता है,मन के अन्दर आशंकाये हमेशा अपने प्रभाव को बनाये रखती है,यहां तक कि रोजाना के किये जाने वाले कामों के अन्दर भी शंका होती है,जो भी काम किया जाता है उसके अन्दर अपमान मृत्यु और जान जोखिम का असर रहता है,बडे भाई और मित्र के साथ कब अपघात कर दे कोई पता नही होता है,जो भी लाभ के साधन होते है उनके लिये हमेशा शंका वाली बातें ही होती है,माता के लिये अपमान और जोखिम देने वाला घर में रहते हुये अपने प्रयासों से कोई न कोई आशंका को देते रहना उसका काम हो जाता है,लेकिन बाहर रहकर अपने को अपने अनुसार किये जाने वाले कामों में वह सुरक्षित रखता है पिता के लिये कलंक देने वाला होता है.पंचम भाव का राहु संतान और बुद्धि को बरबार रखता है,जल्दी से जल्दी हर काम को करने के चक्कर में वह अपनी विद्या को बीच में तोड लेता है,नकल करने की आदत या चोरी से विद्या वाली बातों को प्रयोग करने के कारण वह बुद्धि का विकास नही कर पाता है,जब भी कभी विद्या वाली बात को प्रकट करने का अवसर आता है कोई न कोई बहाना बनाकर अपने को बचाने का प्रयास करता है पत्नी या जीवन साथी के प्रति वह प्रेम प्रदर्शित नही कर पाता है और आत्मीय भाव नही होने से संतान के उत्पन्न होने में बाधा होती है.छठा राहु बुद्धि के अन्दर भ्रम देता है,लेकिन उसके मित्रों या बडे भाई बहिनो के प्रयास से उसे मुशीबतों से बचा लिया जाता है,अपमान लेने में उसे कोई परहेज नही होता है,कोई भी रिस्क को ले सकता है,किसी भी कुये खाई पहाड से कूदने में उसे कोई डर नही लगता है,वह किसी भी कार्य को करने के लिये भूत की तरह से काम कर सकता है और किसी भी धन को बडे आराम से अपने कब्जे में कर सकता है,गूढ ज्ञान के लिये वह अपने को आगे रखता है,राहु को दवाइयों के रूप में भी माना जाता है,जो दवाइयां शरीर में एल्कोहल की मात्रा को बनाती है और जो दवाइयां दर्द आदि से छुटकारा देती है वे राहु की श्रेणी में आती है.राहु की आशंका कभी कभी बहुत बडा कार्य कर जाती है जैसे कि अपना प्रभाव फ़ैलाने के लिये कोई झूठी अफ़वाह फ़ैला कर अपना काम बना ले जाना.धर्म स्थान पर राहु का रूप साफ़ सफ़ाई करने वाले व्यक्ति के रूप में होता है,धन के स्थान में राहु का रूप आई टी फ़ील्ड की सेवाओं के रूप में माना जाता है,जहां असीमित मात्रा की गणना होती है वहां राहु का निवास होता है.बाहरी लोगों से और पराशक्तियों के प्रति उसे विश्वास होता है,अपने खुद के परिवार के लिये आफ़तें और शंकाये पैदा करता रहता है       लालकिताब के अन्दर साधारण सा उपाय दिया गया है,कि घर के अन्दर सभी खोटे सिक्के और न प्रयोग में आने वाले बेकार के राहु वाले सामान जैसे कि झाडू और दवाइयों को बहते हुए पानी के अन्दर प्रवाहित कर देना चाहिये,इस छोटे से उपाय के बाद जब राहत मिल जाती है लाल किताब में वह सब है जो एक आदमी को बीमारियों से निजात दिला सकता है और छोटे से छोटे उपाय उसमें दिए गए हैं यहां तक कि लाल किताब की बुराई करने वाले ज्योतिषी भी उसी से उपाय बताते हैं लाल किताब एक जीवनदायिनी और मै इस को को किताब ना कहकर इसको नयमत कहूंगा इसको वख्शीश  कहूंगा आचार्य राजेश

चंद्र ग्रह पोस्ट/2

चंद्रग्रह पोस्ट नंबर दो

चन्द्रमा शुभ ग्रह है.यह शीतल और सौम्य प्रकृति धारण करता है.ज्योतिषशास्त्र में इसे स्त्री ग्रह के रूप में स्थान दिया गया है.यह वनस्पति, यज्ञ एवं व्रत का स्वामी ग्रह है.लाल किताब में सूर्य के समान चन्द्रमा को भी प्रभावशाली और महत्वपूर्ण माना गया हैटेवे में अपनी स्थिति एवं युति एवं ग्रहों की दृष्टि के अनुसार यह शुभ और मंदा फल देता है.      

लालताब में खाना नम्बर चार को चन्द्रमा का घर कहा गया है चन्द्रमा सूर्य और बुध के साथ मित्रपूर्ण सम्बन्ध रखता है.शुक्र, शनि एवं राहु के साथ चन्द्रमा शत्रुता रखता है.केतु के साथ यह समभाव रखता है.मिथुन और कर्क राशि में यह उच्च होता है एवं वृश्चिक में नीच.सोमवार चन्द्रमा का दिन होता है.लाल किताब के टेवे में 1, 2, 3, 4, 5, 7 एवं 9 नम्बर खाने में चन्द्रमा श्रेष्ठ होता है जबकि 6,7, 10, 11 एवं 12 नम्बर खाने में मंदा होता है. राशि के साथ सप्तम खाने में चन्द्रमा होने से धन एवं जीवन के सम्बन्ध में उत्तम फल मिलता है.कुण्डली में चतुर्थ भाव यानी चन्द्र का पक्का घर अगर खाली हो और इस पर उच्च ग्रहों की दृष्टि भी न हो और अन्य ग्रह अशुभ स्थिति में हों तब भी चन्द्रमा व्यक्ति को अशुभ स्थितियों से बचाता और शुभता प्रदान करता है. जब चन्द्रमा पर शुक्र, बुध, शनि, राहु केतु की दृष्टि होती है तो मंदा फल होता हैं जबकि इसके विपरीत चन्द्र की दृष्टि इन ग्रहों पर होने से ग्रहों के मंदे फल में कमी आती है और शुभ फल मिलता है.चन्द्र के घर का स्थायी ग्रह शत्रु होने पर भी मंदा फल नहीं देता है. इस विधा में कहा गया है कि चन्द्रमा अगर टेवे में किसी शत्रु ग्रह के साथ हो तब दोनों नीच के हो जाते हैं जिससे चन्द्रमा का शुभ फल नहीं मिलता है.लाल किताब में खाना नम्बर 1, 4, 7 और 10 को बंद मुट्ठी का घर कहा गया है.इन घरो में स्थित ग्रह अपनी दशा में व्यक्ति को अपनी वस्तुओं से सम्बन्धित लाभ प्रदान करते हैं.चन्द्रमा देव ग्रह है,तथा सूर्य का मित्र है,मंगल भी गुरु भीसूर्य और चन्द्रमा अगर किसी भाव में एक साथ होते है,तो कारकत्व के अनुसार फ़ल देते है,सूर्य पिता है और चन्द्र यात्रा है,पुत्र को भी यात्रा हो सकती है,एक संतान की उन्नति बाहर होती है।अगर जन्मकुंडली में अकेला चंद्र हो और उस पर किसी दूसरे ग्रह की नजर (दृष्टि) न हो तो जातक हर हालत में अपने कुल की हिफजत करता है। उसका बर्ताव दया और नम्रतापूर्ण रहता है। जातक में अपने ऊपर आने वाले किसी भी आघात, दोष, यहां तक कि फांसी की सजा भी खारिज करवाने की बेमिसाल ताकत होती है। चंद्र कर्क राशि का स्वामी है। यह अपने मित्र ग्रह बृहस्पति, मंगल एवं सूर्य पर अपना कुछ प्रभाव डालकर स्वयं बुरी स्थिति से बच जाता है। चंद्र चौथे घर का हर तरह से मालिक है। यह शनि के शत्रु सूर्य से मित्रता निभाने के लिए शनि के समय रात को भी सूर्य की तरह प्रकाश फैलाता है और शनि के अंधेरे को नष्ट करने का प्रयास करता है।मन की शांति और दिल में चैन पैदा करने वाला, गंगा की तरह सबकी गंदगी को अपने अंदर समेटकर साफ-सुथरा रूप देने वाला तथा गर्मी को ठंडक में बदल देने वाला ग्रह चंद्र है। इसे माता का प्रतीक माना गया है, इसलिए सभी ग्रह इसके कदमों में सिर झुकाकर बुराई न करने की कसम खाते है। चंद्र के शत्रु राहु, केतु और शनि है। यदि पापी ग्रह शनि, राहु और केतु कुंडली के चौथे घर (जो च्रंद का घर है) में हो तो जातक का बुरा नहीं कर पाते। चंद्र के संपर्क में आने के बाद इनकी बुराई खुद-ब-खुद खत्म हो जाती है।ज्योतिष में चन्द्र और शनि का योग विष योग के नाम से प्रसिद्ध है। इसका कारण ज्योतिष में शनि को जहर का कारक माना जाना है। चन्द्र पानी का कारक होता है और जब उसमे शनि का जहर मिल जाता है तो वो जहरीला हो जाता है।चंद्र दूध का भी कारक होता है और जब दूध में जहर मिलता है तो सफेद से नीला हो जाता है और नीला रंग राहु का माना गया है और शनि का भी अर्थात इन दोनों ग्रहों का पूर्ण प्रभाव जातक पर पड़ता है।चंद्र हमारे मन और मानसिक सुख का कारक है तो शनि उदासी और वैराग्य के कारक होते है। जब चंद्र को शनि का साथ मिलता है तो उस जातक में चंद्र की चंचलता समाप्त हो जाती है। इस पर शनि की उदासी हावी हो जाती है।जातक मानसीक रूप से अशांत रहने लग जाता है और उसमे एक वै राग्य की भावना का जन्म होने लग जाता है। सभी जानते हैं की चंद्रमा हमारी माता का भी कारक होता है और शनि का प्रभाव जातक की माता को भी स्वास्थ्य से सम्बंधित समस्या प्रदान करता है।यदि आपने ध्यान दिया होगा तो अमावस्या की काली रात जो की शनि की होती है उसमे चन्द्र नही निकलता है । शनि के अंधेरे में चंद्र गुम हो जाता है। यानी जब शनि का पूर्ण अशुभ प्रभाव चन्द्र पर हो तो जातक को चन्द्र से संबंधित समस्या का सामना करना पड़ जाता है।लाल किताब में भी चंद्र को धन और शनि को खजांची कहा गया है और जब इन दोनों का साथ हो तो जातक के धन की रखवाली जहरीला सांप करता है। यानी जातक के पास धन हो तो भी वो उसका प्रयोग नही कर सकता यानी धन की थैली पर सांप कुण्डली मार कर बैठ जाता है।यदि चन्द्रमा की दृष्टि शनि पर हो तो चन्द्रमा पर दुष्प्रभाव नही होता। यदि शनि की दृष्टि चन्द्रमा पर हो तो चन्द्रमा के फल का विपरीत प्रभाव पड़ता है। चन्द्रमा में शनि का विष आये बिना नही रहेगा।शनि द्वारा शासित जातक शुक्र से सम्ब्नधित वस्तुए के व्यापार में लाभ प्राप्त नही कर सकेगा। यदि राहु - केतु या शनि की दृष्टि चन्द्रमा पर हो तो द्रष्टा ग्रह से सम्बंधित जातक के सबंधी पर अशुभ फलो का प्रभाव होगा। जब सूर्य और मंगल साथ साथ एक ही भाव में हो तो चन्द्रमा प्राय: लाभ का ग्रह नही होता। जब चन्द्रमा की दृष्टि गुरु पर हो तो 2 में बुध, 5 में शुक्र, 9 में राहु तथा 12 में शनि हो तो चन्द्रमा शुभ फल नही देता। यदि 2, 4 या 8 खली होने के कारण सुप्त हो तो चन्द्रमा का उपाए करना चाहिए। ग्रहों के 35 साला दौरे में चन्द्रमा को एक साल मिला है। चंद्र  बुरे घरों में हों और उनको शनि, राहू, केतू पीड़ित कर रहे हों तो ऐसे जातक के रूपये पैसे या प्रॉपर्टी पर दुसरे लोग मौज करते हैं। चंद्र  भी मन्दे हों और उसी समय बुध भी मन्दे हाल हों और दोनों नीच या अपने दुश्मन ग्रहों से संबंध (कन्सर्न) करें तो सोच ख़राब हो जाती है और इज्जत मान भी नष्ट हो जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में चन्द्र  नीच के या मन्दे हाल हों तो ऐसे व्यक्ति को समझाना या नसीहत देने का कोई लाभ नहीं मिलता क्योंकि ऐसा व्यक्ति जिद्दी हो जाता है और अपने आगे किसी की नही सुनता।जिस कुंडली में चन्द्र  और गुरु  दोनों मन्दे नीच या दुश्मन ग्रहों से पीड़ित हो रहे हों तो ऐसा जातक दो नम्बर के कामों की तरफ जल्दी आकर्षित हो जाता है। वाकी आगेमित्रों अगर आप की ज़िंदगी में कोई भी समस्या चल रही है और आप उससे निजाद पाना चाहते है तो मुझ से समर्पक कर सकते हैऔर मैं पूरी कोशिश करूंगा कि उसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी आप लोगों को मुहैया करवा सकूँ। हमारी service paid है आचार्य राजेश 09414481324

07597718725

गुरुवार, 16 अगस्त 2018

सातवां भाव (खाना न-7)

जन्म कुन्डली का सातंवाँ भाव गृहस्थी का कारक है। वैवाहिक और दाम्पत्य सम्बन्ध इसमें समाहित होते है। जातक जीविका उपार्जन करने के लिए किस प्रकार के धंधे करेगा भाव विवाह पत्नी ससुराल प्रेम भागीदारी और गुप्त व्यापार के लिये माना जाता हैसातवें भाव को 'गृहस्थी की चक्की ' कहा है

     आकाश जमीन दो पत्थर सातवें रिज्क अकल की चक्की हो"यह सातवाँ भाव पति या पत्नी और काम का माना जाता है।इसका स्वामी फिर शुक्र बन जाता है , शुक्र जिसे हम इस दुनिया में भौतिक सुखों का कारक मानते हैं वही नर यानी मंगल यानि रुधिर और मादा यानी शुक्र यानी वरीय रूप से श्रृष्टि का कारण बनता है वैसे भी लॉजिक एंगल से देखें तो शरीर में इन दोनों तत्वों का होना ही जीवन का कारण बनता है ! अब यही सप्तम भाव फिर मारक बन जाता है क्यों की जब हम भौतिकता की अधिकता या कह सकते हैं के भौतिक सुख को प्राप्त करने के एवज में मारकता सहन करनी ही पड़ती हैपहले घर के खाली होते, सातवाँ फौरन सोया"

लाल किताबकार ने 'गृहस्थ की चक्की ' बड़ा सुंदर रूपक रचा है। धरती आकाश दो पत्थर है। इस चक्की में शुक्र धरती का प्रतीक है, बुध आकाश का /गृहस्थ की चक्की में शुक्र नीचे वाला पत्थर है जो स्थिर रहता है। बुध ऊपर वाला पत्थर है जो घूमता रहता है। सूर्य, चन्द्र और राहु का फल शुक्र के सामान स्थिर रहने वाला अर्थात अटल रहता है। गोचरवसात ये ग्रह अनिष्ट फल दे तो उसका कोई निवारण नही होता। उसे तो भोगना ही पड़ता है। !सप्तम भाव मुख्य रूप से सहयोगी बढ़का कहा जाता है और एक सहयोगी हमारी पत्नी भी होती है, जो कि जीवन भर हमारे साथ सहयोग करके चलती है | तथा जीवन संगिनी कहलाती है | इस तरह एक सहयोगी हमारे वह भी होते हैं जो हमारे साथ किसी चीज अथवा कार्य में साझेदारी कर के चलते हैं, जैसे पार्टनरशिप में काम करना अथवा लेन देन साथ ही सप्तम भाव विवाह का भी होता है और विवाह तभी होता है जब कोई बीच मे बिचौलिया हो इसलिये बिचौलियो का भी सप्तम भाव ही होता है | सप्तम भाव काम त्रिकोण का दूसरा त्रिकोण कहलाता है | काम त्रिकोण में तृतीय भाव हमारा बल (वीर्य) रूप होता है और जैसा कि त्रिकोण के नाम से ही पता चलता है कि काम अर्थात कामवासना का मूल या जड़ अर्थात वीर्य अर्थात तृतीय भाव होता है इसलिए तृतीय भाव काम त्रिकोण का पहला भाव होता है इसी प्रकार दूसरा काम त्रिकोण सप्तम भाव अर्थात हमारी पत्नी (कामिनी) जो कि काम अर्थात वीर्य की सहायक होती है और इसी तरह तीसरा काम त्रिकोण इच्छा पूर्ति का होता है अब काम त्रिकोण के चक्र को आप इस तरह समझ सकते हैं जैसे वीर्य यानी तृतीय की उत्पत्ति होती है तो सप्तम अर्थात पत्नी उसे ग्रहण करती हैं जिसके फलस्वरूप हमारी इच्छा यानी कि 11वां भाव पूरा हो जाता है इसी तरह काम त्रिकोण का चक्र चलता रहता है |सातवां भाव दूसरे भाव से छटा होता है इसलिये यह हमे बताता है कि धन प्राप्ति के लिये हमे कितना संघर्ष करना पड़ेगा क्यूंकि पत्नी के आने के बाद ही हमे धन संचय के लिये संघर्ष करना होता है | हमारे मामा मौसियो के धन की स्थिति भी यही भाव बताता है| दूसरे भाव के अनुरूप सातवां भाव दाल,दूध ,घी,गुड, शर्बत व सूप ,पान ,तला हुआ स्वादिष्ट भोजन भी बताता है| सातवें भाव को अन्य नामो जैसे- अस्त,अध्वन,मद,चित्तोत्थ,गमन,मार्ग,द्यून, जामित्र,काम,सम्पत,स्मर से भी जाना जाता है| यह शरीर मे भीतरी प्रजन्न अंग ,गुदा मार्ग,वीर्यवाहिनी नली,गुप्तांगो का रक्त संचार, गुर्दे , मल मूत्र कोष को भी बताता है| यह भाव मार्ग, सड़क, परदेस, समुद्र पार को भी बताता है|


तीसरे भाव से पंचम होने के नाते सातवां भाव हमारे पराक्रम को अतिरिक्त सफल बनाने वाली बुद्धि व योजना प्रदान करता है जैसा कि हमारी पत्नी हमे समय-समय पर कहती है कि अमुक काम इस ढंग से करो | साथ यह भाव हमारे छोटे भाई बहनो के बच्चो की स्थिति भी बताता है व उनके प्रेम संबधो को भी | अक्सर आपने देखा है कि देवर (तृतीय) भाव भाभी(सातवें भाव) से स्नेह संबध रखते है वो यहि कारण है सप्तम भाव तीसरे से पंचम होता है|

चतुर्थ भाव से चौथा होने के कारण सातवां भाव हमारे घर-जायदाद ,माता के सुख को भी बढ़ा देता है क्यूंकि सातवें भाव अर्थात पत्नी के आने के बाद घर की सुख सुविधा मे चार चांद लग जाते है तथा माता को भी बहु(7भाव) से सुख मिलता है | इसी तरह बहु यानी सातवे भाव की वजह से ही हमारी पैतृक जमीन जायदाद हमारे हिस्से मे आने से हम उसका सुख ले पाते है|

सातवां भाव पंचम से तीसरा होता है इसलिये यह हमारी योजना व बुद्धि को मिलने वाले अतिरिक्त बल को दर्शाता है जैसे पत्नी की सलाह व सहायता| साथ हमारी संतान के बल पराक्रम की हालत भी यही भाव बताता है|सातवां भाव छटे भाव से दूसरा होता है इसलिये यह हमारे शत्रु की धमकी व उसकी धन स्थिति का विवरण भी देता है साथ ही मामा मौसियो कि धन स्थिति भी यही भाव बताता है| चोर अगर छटा भाव है तो सातवां चुराया गया सामान है|

सातवां भाव आठवे से 12वां होने से हमारी आयु मे होने वाली क्षति या गिरावट को बताता है | इसलिये यह मारक भाव कहा जाता है|

सातवां भाव नवम से 11वां होने कारण हमारे भाग्य व पिता को मिलने वाले लाभ को बताता है क्यूंकि सातवें (पत्नी ) के कारण ही हमारे पिता के क्षेत्र की वंश वृद्धि होती है तथा हमारा भाग्य भी अक्सर विवाह के बाद ही लाभ देता है|

दशम भाव से दशम होने के कारण सतवां भाव हमारे पद-प्रतिष्ठा को अतिरिक्त पद-प्रतिष्ठा दिलाने वाला होता है क्यूंकि सातवें(पत्नी) के कारण कई बार हमे खूब पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है | साथ ही यह भाव हमारे कार्य क्षेत्र मे अतिरिक्त कार्य जैसे अपना काम ,बिजनेस, साझेदारी का काम या व्यापार भी यही भाव दर्शाता है|

सतवां भाव एकादश भाव से नवम होता है इसलिये यह हमारी आय व लाभ मे होने वाली उन्नति को भी दर्शाता है इसलिये यह डेली इनकम का भाव भी कहा जाता है| साथ ही यह भाव हमारे लाभ व आय के लिये होने वाले धार्मिक कृत्यो को भी बताता है क्युकिं हमारी पत्नी ही हमारे लाभ के लिये पूजा-पाठ इत्यादी करती रहती है|सातवां भाव 12वें से आठवां होने के कारण हमारे व्यसनों ,नशे खर्चो व निवेशो जैसी क्रियाओ के करने वाला होता है क्यूंकि हमारी पत्नी ही इन सब चीजो से हमे अलग कराने का प्रयास करती है अथवा अपनी पत्नी के कारण ही हमे इन उपरोक्त आदतो पर संयम रखना पडता है

जन्मकुंडली में छठा भाव (6)षट्म भाव

ज्योतिष ने छठे घर को बीमारी, क़र्ज़, शत्रु, अधीनता, पराधीनता इत्यादि का माना है | लाल किताब के अनुसार इस घर का मालिक बुध और कारक केतु होता हैओर शनी  राशिफल का  ग्रह तथा यह घर पाताल होता है | क्योकि लाल किताब के अनुसार केतु हमारे पैर का प्रतिनिधित्व करता है और राक्षसों का निवास स्थान पाताल होता है इसलिए इस घर में राहु उच्च का हो जाता है |लाल किताब की धारणा अनुसार षष्टम भाव को घर के ख़ुफ़िया रास्ते एवं तहखाने से सम्बंधित बताया गया है। किसी जातक के शत्रु, सेवक, रोग एवं मामा के सम्बन्ध में विवेचन षष्टम भाव से किया जाता है।

   नाना एवं भांजे का मकान कैसा होगा इसी भाव से देखा जाता है रिश्तेदारों से मिलने वाली सहायता के सम्बन्ध में षष्टम भाव ही बताता है। मित्रोंष्ठ भाव रोग, ऋण और रिपु का कहा गया है। ये तीनो बातें गंभीर रूप में मुखर हो कर जब सामने आती है तब हम सहसा कह उठते है कि - ना जाने किस जन्म का यह फेर है जिसमें हम आज भी बंधे है । 'जन्म-जन्म का वैर', 'पिछले जन्म का कर्ज', 'पिछले जन्म का पाप' आदि कुछ लोकोपयोग के मुहावरे है जो पूर्व जन्म और रोग-ऋण-रिपु के संबंधों को बताते हैं। लोकाचार के मुहावरे time immemorial से चली आ रही मान्यता, परंपरा व तात्कालीन धर्म,आध्यात्म, विज्ञान आदि से उपजी आम समझ को अपने साथ ढोती हुई यहाँ तक लाती है। इसलिए लोक-व्यवहार में प्रयुक्त मुहावरों का अपना विशेष महत्व है। जब हम ज्योतिष की बात करते हैं तो हमें पुनर्जन्म की अवधारणा को मानना ही होगा। पुनर्जन्म की अवधारणा दो जीवन की निरंतरता और आत्मा की अमरता की और कालपुरुष से सम्बद्ध होने की कड़ी है । कुंडलीमे  देखें तो हमारे इस जीवन का पंचम भाव पिछले जन्म का सूचक है। अर्थात, इस जीवन का पूर्वजन्म का भाव (5भाव  ) पूर्व जीवन का द्वादश/मोक्ष भाव है । दुसरे शब्दों में, अब का पंचम भाव तब का द्वादश भाव था। तो पिछले जन्म का लग्न क्या होगा - एक घर आगे तब के द्वादश से (जो अब का पंचम है)। अर्थात, इस जन्म के पंचम भाव से एक घर आगे अर्थात षष्ठ भाव। षष्ठ भाव पिछले जन्म का लग्न  इसे त्रिकोण के रूप में समझें । पिछले जन्म का जो धर्म त्रिकोण था आज हमारा अर्थ त्रिकोण है। जो ‘धर्म’ हमने पूर्व में किया था उसका tangible effect इस जीवन के अर्थ त्रिकोण से प्रकट होगा।कुंडली का छठा भावग्न- पंचम-नवम भाव का त्रिकोण महत्वपूर्ण त्रिकोण होता है। दूसरा भाव ,प्राप्त होने का भाव है।किसी भी भाव को यदि बीज -जड़ या मूल मान लिया जाय तो समझिए अगला भाव, इस बीज का फल है, इसकी उपज है ,इससे प्राप्त हासिल है.नवम का फल कर्म है ,लग्न का फल धन भाव है।धन भाव अर्थात आपके पैदा होते ही आपको सहज प्राप्त वसीयत ,आपको स्वतः प्राप्त सुविधा।इसी प्रकार पंचम भाव जो की शिक्षा, संतान या सीधे कहूँ उत्पादन का भाव है ,इसका ही फल षष्टम भाव है.जातक के जन्म लेते ही उसके लिए शत्रु का रोल निभाने वाला भाव। ये शत्रु भाव है ,किसका शत्रु भला ?कुंडली का ,जातक का। उसकी हैसियत का ,उसकी पर्सनैलिटी का।पने प्राप्त ज्ञान से,अपने उत्पादन से (पंचम से ) आगे के जीवन के लिए जो उत्पादित होना था ,जो लाभ नवम के रूप में लग्न को प्राप्त होना था, उसके लिए लिए विनाश का कारण बन जाता है छठा भाव। लग्न को यह आठवीं दृष्टि से देखता है ,उसे बर्बाद करने वाली स्थितियां उत्पन्न करता है। शायद उलझ रहे हैं आप .... चलिए सामान्य भाषा में कहता हूँ।

अपनी सोच ,अपने प्राप्त ज्ञान को (पंचम ) जातक अपने भाग्य को बदलने ,या कहें काम करने का अवसर ,सोच मुहैया करता है।भाग्य के लिए प्लेटफॉर्म तैयार करता है . पंचम भाव के लिए लग्न ही भाग्य भाव होता है ,अतः प्राप्त शिक्षा ,प्राप्त ज्ञान से वह अपने लिए फिर अवसर पैदा करता है यानी हालात उत्पन्न करता है। पंचम भाव का पंचम भाव कुंडली का नवम भाव होता है। यानी अपने प्राप्त ज्ञान (पंचम )से हम नवम के लिए बीज होते हैं (त्रिकोण के अनुसार )अब इस बीज का फल (नवम का ) लग्न होता है। लेकिन भाग्य से प्राप्त फल (लग्न )के फल की क्वालिटी इस बात पर निर्भर करती है की नवम को बीज के रूप में ,पैदा होने के हालात के रूप में ,या कहें पृष्टभूमि के रूप में पंचम भाव ने कैसा बीज उपलब्ध कराया था।ये सोच का चक्र है।भाई इस गड़बड़झाले में छठे भाव का रोल तो नजर ही नही आ रहा।छठा भाव शत्रु का भाव है ,किसका शत्रु ? जाहिर रूप से लग्न का ,शरीर का ,जीवन का ,जातक का। यह कमियों का भाव है। हमारी कमियां ही हमारी शत्रु हैं ,हमारे शरीर का रोग हैं ,तभी तो मारक हैं लग्न में मौजूद मानसिक शक्ति के लिए ,तभी तो शत्रु का किरदार निभा रहा है ,क्योंकि यहाँ से लग्न आठवां पड़ता है।बर्बाद भले ही अष्टम करता हो किन्तु उस अष्टम के लिए लग्न में जो सोच बनती है उसकी रूप रेखा तैयार करने का काम कुंडली का षष्टम भाव ही करता है.किसी भी भाव को यदि हाथी माना जाय तो अगला भाव उस हाथी को दिशा देने वाला अंकुश है ,उसे एकाग्रता देने वाला बिंदु है।पंचम भाव ने रावण को छठे के रूप में ऐसा विनाशकारी फल दिया जिसने रावण की सोच को (लग्न को )कभी सदबुद्धि से काम ही नहीं करने दिया। परम ज्ञानी (पंचम के बलवान होने के कारण )भी प्राप्त ज्ञान के रूप में जो फल छठे भाव से उत्पन हुआ उसने रावण को अहंकारी ,लोभी ,कामी बना दिया।अपनी शिक्षा अपने ज्ञान को सही गति न दे सकने के कारण अंत में रावण दुर्गति को प्राप्त हुआ।छठे भाव की स्थिति आरम्भ में ही संकेत दे देती हैं कि क्या चीज जातक के जीवन में उसके लिए शत्रु का रोल निभाने वाली है।तुला लग्न में उत्पन रावण के लिए आरम्भ में ही तय हो चुका था की शत्रु के रूप में गुरु (तुला से छठे में गुरु की मीन राशि होती है )यानी उसका ज्ञान ही उसकी सद्बुद्धि (लग्न को )मारक प्रभाव देगा। अपने अहम का परिणाम ही भुगता उसने।इसी प्रकार यदि किसी जातक की कुंडली में चन्द्रमा छठे भाव में मौजूद है तो मान लीजिये कि जातक की भावनाएं ही उसके लिए शत्रु का रोल निभाने वाली हैं।भावनाओं की अधिकता में ऐसा जातक अपना भला बुरा नहीं भांप पाता। अतः माता पिता को चाहिए की अपनी संतान की कुंडली में षष्टम भाव में प्रभावित हो रहे ग्रहों से बचाव का प्रयास शास्त्रोक्त उपायों द्वारा करते रहें।पंचम भाव में पड़ा बीज ही तय कर देता है की आगे फल की रूप रेखा कैसी होने वाली है जीवन में हमें पैदायशी हासिल सुख भाग्यवश ही प्राप्त होते हैं। इस भाग्य को तय करने के लिए ,इस त्रिकोण का बेस, पंचम भाव है। छठा भाव इस पंचम भाव को दिशा देने वाला भाव है। यानी इस जीवन व उस जीवन में भाग्यवश हमें जो भी प्राप्त होने वाला है उसका बीज पंचम में पड़ गया होता है। व षष्टम भाव उस बीज को पालने का कार्य करता है .छठा भाव, दशम कर्म भाव की बुनियाद है।इतिहास गवाह है की जो जातक अपने कार्य व्यवसाय हेतु छठे की मदद लेकर चला ,उसने बुलंदियों का स्पर्श किया। अतः जैसे ही आप छठे भाव पर नियंत्रण प्राप्त कर लेते है,आप दशम को अपने आप दशम को अपने मन माफिक हालात उपलब्ध करा पाते हैं।(अब दशम का बीज आपके अधिकार में जो होता है ).इसी समीकरण में दशम अपने अगले कोण (द्वितीय )के लिए प्लेटफॉर्म बनाता है।जितना अच्छा दशम भाव उतना मजबूत द्वितीय भाव।किसी जातक के कार्य व्यवसाय के प्रति कोई भी भविष्वाणी करने से पहले छठे भाव का अध्ययन अवश्य करें। कुंडली त्रिकोणों पर आधारित होती हैं ,किसी भी भाव के सम्बंधित अन्य दोनों कोणों का बहुत महत्त्व होता है. दशम काम धंधे या कहें कर्म भाव के बनने वाले त्रिकोण में द्वितीय व षष्टम भाव ही त्रिकोण के अन्य दो कोण हैं। ऐसे में दशम भाव से सम्बंधित किसी भी प्रकार की भविष्य वाणी हेतु षष्टम भाव को नजरंदाज करना बड़ी चूक है।सामान्य भाषा में यही कि जितना आपने अपनी कमजोरियों,अपने माइनस पॉइंट्स को काबू में रखा ,जीवन में अपनी पॉवर अपनी शक्ति अपने कर्म को नियंत्रित करने का अधिकार पाया। भला कैसे ??? दशम भाव का भाग्य स्थान छठा भाव ही तो है। अतः ये सोचना कि शिक्षा भाव से (पंचम से ) दशम भाव नियंत्रित होगा ,भला कितनी बड़ी भूल है। दशम से पंचम तो अष्टम ,मारक होता है मारक  से मारने वाला नहीं होता मित्रों.हाँ इस पंचम को काबू में करने वाला अंकुश (छठा भाव ) अवश्य नवम है। अतः अपने ज्ञान की सही दिशा तय करके सफलता प्राप्त की जा सकती है। डाक्टरी की पढाई कर (पंचम )उसे सही दिशा (छठे द्वारा ) जन कल्याण में लगाया तो दशम की शक्ति को प्राप्त किया। किन्तु यदि यहीं से डाक्टरी सीख कर लोगों की किडनी आदि निकालने का कार्य किया तो दशम के लिए मृत्यु का प्रभाव उत्पन्न किया। काम भी ख़त्म ,सम्मान भी ख़त्म। शिक्षा भी ख़त्म।

शत्रु भाव का शत्रु एकादश भाव होता है ,जाहिर तौर पर यदि आपका एकादश भाव मजबूत है तो आप अपने कई रोगों,कई शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। कहते हैं की रावण ने अपने पुत्र मेघनाथ के लिए एकादश भाव को ही सर्वाधिक महत्त्व दिया था। मेघनाथ की कुंडली में एकादश भाव में ही सर्वाधिक ग्रहों का बल प्राप्त हो रहा था। अपने शत्रुओं को परास्त करने के लिए उसने मेघनाथ के एकादश भाव से सहायता प्राप्त की। आखिर इंद्रजीत तो मेघनाथ ही था न।

शत्रु भाव को (छठे भाव ) को बुद्धि दशम से प्राप्त होती है ,अर्थात कर्म ही आपके शत्रु भाव को सदबुद्धि प्राप्त करा सकते हैं ,अतः अपनी बुद्धि का गलत उपयोग किया तो नवम को खराब किया ,अपनी बुद्धि के अंकुश पर नियंत्रण नहीं रखा तो दशम को खराब कियाअतः अपने कर्मों के द्वारा हम शत्रु भाव को विनाशकारी होने से रोक सकते है। आचार्य राजेश

सोमवार, 13 अगस्त 2018

पंचम भाव की पूरी जानकारी

 मित्रो पंचवा भाव पणकर (शर्त कर) होता है। यह मिलाजुला शुभाशुभ भाव माना जाता है। 

इस भाव से जातक के जीवन की सफलता असफलता का विचार किया जाता है। इसी  से जातक का भविष्य जाना जाता है। पंचम भाव का स्वामी सूर्य और कारक वही गुरु को बनाया गया क्यों की सूर्य रुपी प्रकाश द्वारा ही हम पंचम रुपी विद्या ग्रहण करते हैं और इसके संतान कारक होने का कारण भी यही है के संतान ही अपने माता पिता का नाम रौशन करती है ,इसे प्रॉडक्‍शन हाउस भी कह सकते हैं। इंसान क्‍या पैदा करता है, वह इसी भाव से आएगा। इसमें शिष्‍य, पुत्र और पेटेंट वाली खोजें तक शामिल हो सकती हैं। ईमानदारी से की गई रिसर्च भी इसी से देखी जाएगी। ईमानदारी से मेरा अर्थ है ऐसी रिसर्च जिससे विद्यार्थी अथवा विषय के लिए कुछ नया निकलकर आ रहा हो। इसके अलावा आनन्‍दपूर्ण सृजन, सुखी बच्‍चे, सफलता, निवेश, जीवन का आनन्‍द, सत्‍कर्म जैसे बिंदुओं को जानने के लिए इस भाव को देखना इसी पंचम से हर व्यक्ति की मानसिकता भी देखी जाती है तो उन कारकों की पोजीशन के अनुसार ही हम कोई निर्णय ले सकते हैं ! ्कुंडली का पांचवा भाव बहुत मत्वपूर्ण भाव होता है क्योकि यह लग्नेश के मित्र का भाव होता है टलग्नेश ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी पंश्मेश को दी है इसको त्रिकोनाधिपति भी कहते हैइस भाव की सबसे बड़ी खसियत यह है यह भाव सभी शुभ भावो और अच्छे भावो से सही प्लेसमेंट रखता है


यह भाव लगन से 5 है

2 भाव से 4 है

7 भाव से 11 है

9 भाव से 9 है

और

11 भाव से 7 है

अच्छे भावो से यह और भी अच्छा हो जाता है

अगर आपका यह भाव खराब हो जाय आपका तीन पिलर में से एक पिलर टूट जायगा

जिस पर आपका पूरा लगन खड़ा हैलग्नेश यानी आप को संतान इस भाव से ही प्राप्त होती है

आपकी संतान कैसी होगी वो आपके नाम को यश देगी या आपके नाम पर कलंक लगा देगी यह चीज़ इस भाव से जानी जा सकती है

इस भाव से आपका ज्ञान आपकी हाई एजुकेशन कैसी होगी आपको पढ़ाई लिखाई का सुख मिलेगा या नही आप पर मा सरस्वती कितनी मेहरबान है इस भाव से पता चल जाता है

कुंडली मे यह भाव मझबूत हो इंसान खूब पड़ा लिखा होता है उसकी बुद्धि बहुत तेज होती है वो हर चीज़ को बहुत जल्दी समझ लेता है

इस भाव से आपका पेट के बारे में भी जाना जाता है आपकी पाचन शक्ति कितनी मझबूत है इंसान के पेट से होने वाली बीमारिया भी इस भाव से देखी जाती है

कयह भाव अच्छा हो इंसान को धन की भी अच्छी प्राप्ति होती है ऐसा इंसान अपने काम मे बहुत बड़ी कामियाबी हासिल करता है्कुंडली का चौथा भाव जनता का प्यार है5 भाव जनता का धन होता है पब्लिक रिलेशनशिप से।उसको धन मिलता हैसट्टा शेयर मार्कीट से इंसान को बहुत फायदा होता है अगर यह भाव बहुत अच्छा होगाइस भाव से आपके प्रेम सम्वन्ध भी देखे जाते है इंसान का प्रेम विवाह होगा और वो कितने लोगों के साथ अपने प्रेम संबंध रखता हैकुंडली मे यह भाव अगर अच्छा हुआ आप जीवन मे जल्दी सफलता पा सकते है क्योकि पिछले जन्मो के अच्छे कर्म होने की वजह से आप जल्दी ही किसी चीज़ को हासिल कर लेते हैसंतान आपकी आज्ञाकारी होगी आपके सुख और दुख में आपके साथ चलेगीअगर कुंडली का भाव भावेश और कारक खराब हुआ आपकी पढ़ाई पूरी नही हो पाएगी आप विद्या के क्षेत्र में पीछे रह जाओगेआपकी संतान नही होगी अगर हुई तो आपको उसका सुख नही मिल पाएगा वो आपको बीच मे ही छोड़कर चली जायेगी आपके दुखो में वो आपका साथ नही देगीआपके पिछले जन्मों के पुन्य नष्ट हो जायँगे और इस जीवन मे आपको बहुत संघर्ष करना होगापाचवें घर से शरीर के अंगों में दिल, रीढ की हड्डी का विचार किया जाता है.इस भाव से ईश्वरीय ज्ञान देखा जाता है. किसी व्यक्ति की ईश्वर पर कितनी श्रद्धा है. इसकी जानकारी पंचम घर से ही प्राप्त होती है. पंचम घर से नाटक, फिल्म, कलाकार, तथा फिल्म उद्योग (film industry) से जुड़े विषयों को  भीदेखा जाता है. तीसरे घर से तीसरा भाव होता है इस कारण इस घर से भाई-बन्धुओं की छोटी यात्राओं का आंकलन किया जाता है. जीवनसाथी से लाभ, पिता की धार्मिक आस्था, पिता की विदेश यात्रा, कोर्ट-कचहरी के फैसले के विषय में भी यही घर जानकारी देता है. यह स्थान छठे घर से बारहवां स्थान है जिसके कारण प्रतियोगिता कि भावना कमी करता है. नौकरी में बदलाव, उधार लिये गये ऋण की हानि भी दर्शाता है.घर में रसोईघर को पंचम भाव का स्थान माना जाता है.

जन्म कुंडली में चोथे (चतुर्थ) भाव की पुरी जानकारी

……

मित्रों आप सब को आचार्य राजेश का नमस्कार। मित्रों मैं आप सब का धन्यवाद करता हूँ कि आप सब समय निकाल कर मेरे आर्टिकल्स पड़ते हैं और उनसे अधिक अधिक लाभ उठाते हैं।मित्रों आज मैं खाना न 4 की व्याख्या करने जा रहा हूं जिसे लाल किताब में माता की गोद कहा है |

चोथे भाव का स्वामी चन्द्रमा है। इस भाव का कारक भी चन्द्रमा है। लाल किताब ने चन्द्रमा को माता माना है। ज्योतिष शास्त्र में भी चन्द्रमा माता का कारक है। इसी कारण चतुर्थ को मातृ भाव की संज्ञा दी गयी है।चतुर्थ भाव केंद्र भावों में से एक है। लाल किताब में केंद्र भावों को बंद मुठी के भाव कहा गया  लाल किताब में हथेली के विभिन्न भावों के स्थान माने गए है। अंगुलियों से ठीक नीचे ह्रदय - रेखा से घिरे हुए स्थान पर अनामिका की जड़ में प्रथम भाव, कनिष्टिका की जड़ में सप्तम और मध्यमा की जड़ में दसवें भाव का स्थान है। चतुर्थ भाव का स्थान कलाई के बिलकुल पास में हथेली के गुद्दे पर है। मुट्ठी बंद करने पर 1 ,7 ,10 ही मुट्ठी के भीतर आते है। चन्द्रमा का सिंहासन तो मुट्ठी से बाहर रह जाता है। फिर भी चतुर्थ को बंद मुठी का भाव कहने का कारण यह है कि इस भाव के द्वारा गर्भस्र्त शिशु का विचार किया जाता है। माता की गोद, पेट का जमाना। शिशु को अपने भीतर बंद किये हुए गर्भाशय बंद मुठी ही तो है।गर्भावस्था के समय तीनों नर ग्रह (सूर्य, मंगल, गुरु) चन्द्र माता की शरण में होते है। उसका मित्र बुध भी मदद करता है। फलतः गर्भस्थ शिशु पूर्णतः सुरक्षित रहता है।“तीनों मित्र ग्रह नर शरण माता की, पेट अंदर कुल पलता हो।”इस किलेबंदी के रहते हुए राहु केतु जैसे परम पापी भी गर्भ का कोई अनिष्ट नही कर पाते। यहां पर बैठा ग्रह चंद्र के प्रभाव में होता है“ग्रह चौथे हो जो कोई बैठा, तासीर चन्द्र वो पाता है।असर मगर हो उस घर जाता, शनि जहां टेवे बैठा हो।”यदि चतुर्थ स्तिथ ग्रहों में से किसी का अशुभ प्रभाव हो तो वह उस घर में चल जाता है, जिसमे शनि देव विराजमान हों। चन्द्रमा रात्रि बलि होता हे । इसलिए जन्म कुंडली में चतुर्थ में जो भी ग्रह विधमान होते है ,वे रात्रि बलि हो जाते है -“ग्रह चौथे का रात को जागे, या जागे मुसीबत में।”चतुर्थ में कोई ग्रह अकेला हो और उसका सहायक कोई न हो तो वह बुढ़ापे में शुभ फल देता है -“मदद कोई हो न जब करता है, आ तारे वो बुढ़ापे में”चतुर्थ भाव खाली हो और चन्द्रमा केंद्र के घरों से बाहर हो तो भी सब ग्रहों का फल उत्तम होता है, चाहे चन्द्रमा रद्दी ही क्यों न हों -“खाली होते चौथे मंदिर आखिरी उम्र तक उन्नति हो,चन्द्र का फल दे चन्द्र, बैठा चन्द्र चाहे नष्टि हो “चौथे भाव का मालिक चन्द्रमा है,जो इस घर में उच्च फ़ल का भी है,यानी चन्द्रमा या गुरु किसी का भी चौथे भाव में होना शुभ फ़ल ही देता है,चौथे घर में हम अपने पिता की ओर से क्या प्राप्त करेंगे,या पिता की स्थिति कैसी होगी हमे इस बात का संकेत मिलता है। इसके अलावा पिता के साथ हमारा संबन्ध कैसा होगा यह भी चौथे भाव से देखा जाता है।  चौथा भाव घर में पानी रखने का स्थान है,यह नल कुंआ आदि का भी कारक है,शारीरिक तौर पर हमारे शरीर में आयुर्वेदिक सिद्धान्तों के अनुसार सर्दी गर्मी या हमारे मन की शांति का चौथे घर से विशेष सम्बन्ध है,यहां पर अशुभ ग्रह होने से मन की शांति पर बुरा असर पडता है,कई बार सब कुछ होते हुये भी व्यक्ति के मन की खुशी में विघ्न ही रहते हैं,यानी वह समस्या न होते हुये भी मुरझाये फ़ूल की तरह रहता है,तथा उसके जीवन में जद्दोजहद के हौसले में भी काफ़ी कमी आ जाती है।थे घर का सम्बन्ध हमारी उम्र के दूसरे हिस्से से यानी पच्चीस साल की आयु से लेकर पचास साल की आयु तक,इसी हिस्से में हमारे गृहस्थ जीवन और जवानी के समय में हम कहां तक लाभ प्राप्त कर सकते है उसके बारे में भी इस घर से पूरी तरह जाना जा सकता है,यह घर हमारी किस्मत भाग्य से भी संबन्ध रखता है,लेकिन किस्मत के उस हिस्से से जो पूर्वजन्म से हम अपने साथ लाये हैं,यानी किस्मत किस हद तक हमारा साथ देगी इसक संबन्ध भी चौथे घर से है।दिशा की द्रिष्टि से चौथा भाव पूर्व और उत्तर दिशा का कारक है,इस तरह से हमारे कामों के सम्बन्ध में चौथा घर कपडे के काम से विशेष सम्बन्ध रखता है,इसके अलावा पानी और दूध भी इसके अन्तर्गत आते है,शायद इसीलिये यदि चौथे भाव में चन्द्रमा हो तो इसे खर्च करने पर बढने वाला आमदन का दरिया कहा जाता है,यदि चौथे घर मे शुभ ग्रह अथवा चन्द्रमा या गुरु या दोनों हो तो तब व्यक्ति को कपडे से सम्बन्धित काम करने से भी लाभ होता है,शर्त यह है कि दसवें घर में कोई अशुभ ग्रह न हो,क्योंकि चौथे घर की सातवीं द्रिष्टि दसवें घर अर्थात हमारे कर्म स्थान पर पडती है।थोथा घर हमारे आमदन के साधनों से भी सम्बन्ध रखता है,यानी जीवन में जो हम कमायेंगे उस कमाई का चश्मा किस ओर से और किस तरह से हमें प्राप्त होगा। यह घर गर्भ अवस्था अथवा माता के पेट से भी सम्बन्ध रखता है,वास्तव में माता के पेट मे होने से नही बल्कि जन्म के बाद का जो जो पहला हिस्सा है,यानी शैशव काल है,उसका भी इस घर से सम्बन्ध है,शायद कई बार चन्द्रमा कमजोर होने की स्थिति में बच्चे का शैशव काल का जमाना स्वास्थ्य के सम्बन्ध में इतना अच्छा नहीं रह जाता है।थोथा घर हमारी माता से विशेष संबन्ध रखता है,यदि यहां पर खराब ग्रह हों तो माता के लिये खराब असर होता है,यानी माता के मन की शांति व स्वास्थ्य ठीक नही रह पाता है,यदि यहां पर शुक्र राहु जैसे ग्रह हों तो माता की सेहत के लिये इसका असर अच्छा नहीं रह पाता। मंगल और केतु का भी असर होना माता के स्वास्थ्य को खराब करता है,माता के अलावा इसका सम्बन्ध हमारे नाना के घर से भी है,यानी माता के बहन भाइयों तथा माता के माता-पिता से यानी नाना नानी से। यहां पर बहुत अशुभ ग्रह होने से मामा पर बुरा असर पडता है,वेश टिप्पणी : जब चौथे घर में अकेला ग्रह हो और चंद्रमा बंद मुट्ठी के खानों से बाहर कहीं भी बरबाद या खराब हो रहा हो तो चौथे घर का ग्रह शुभ फल होगा, चाहे वह चंद्रमा का मित्र हो या शत्रु | यह सिद्धांत मंगल बद या मांगलिक पर भी लागू होगा। यदि चंद्रमा 8 वृश्चिक में नीच का हो या 11 वें घर मे शुन्य (निरपेक्ष या मंदा) हो, चौथे घर वाला ग्रह शुभ फल हो किताब तरमीम शुदा (1942) में लिखा है : "ग्रह चैथे के रात को जागे,या जागे वह मुसीबत में।मदद कोई न हो जब करता, आ तारे वह बुढ़ापे में ।।" 

कुण्डली के खाना नम्बर 4 को लाल किताब में माता की गोद व पेट का ज़माना कहा गया है। माता का ताल्लुक दिल, दूध, धन-दौलत, कुदरती तौर पर तबीयत का झुकाव क्या होगा। शान्ति सुभाओ, सर्द तर पानी जैसा (मानिन्द पानी) होगा। व्यक्तिगत लिखी हुई बात (तहरीर जाती), माता का पेट, जिस्मानी हालत का असर, घोड़ा, दूध वाले चारपाये, आबी या पानी के जानवर, माता का खानदान, मासी फूफी का मकान, खाली तह ज़मीन, धरती माता, समन्दर पार या समन्दर का सफ़र, खुशी, बृहस्पत का धन, हौंसला, रस या फलों के रस , बजाजी कपड़े का काम, रूहानी ताकत मुताल्लिका सूरज, वक्त जवानी, साथ लाई हुई चन्द्र की चीज़ें, धन, मर्दों का ताल्लुक, रूहानी कारोबार, (उत्तर-पूर्व स्थान) शुमाल मशरिक, बृहस्पत, सूरज, चन्द्र जैसे हों वैसा ही फल होगा। शुक्र मंगल बद या मंगलीक, केतु राशि फल के होंगे। ग्रह का असर मानिन्द रफ्तार केकड़ा होगा यानी ग्रह का असर केकड़े की गति जैसा होगा। यह मैदान (सहन) है खाना नम्बर 10 का और इस घर का न्यायकर्ता (मुन्सिफ) सनीचर होगा।चन्द्र खाना नम्बर 4 का मालिक है। दूध का सफेद चन्द्र, राहु केतु इस घर में पाप छोड़ने का हलफ लिये होते हैं यानी पाप न करने की कसम खाते हैं। यह भी संभव है कि उनके चुप रहने से लाभ के स्थान पर हानि भी हो सकती है। जैसे दंड देने का अधिकारी यदि शरारती को न डांटे तो अत्याचार और भी बड जाता है।जिस तरह रात को जागने वाले आंख के होशियार होते हैं, उसी तरह ही इस घर के ग्रह रात को जागने या अपना असर रात को दिया करते हैं या वह ग्रह आखिरी वक्त जब कोई मददगार न हो, मदद दिया करते हैं। बुढ़ापे में तो खासकर मदद करते हैं।इस घर में चाहे सनीचर ज़हरीला सांप और मंगल जला हुआ मगर राहु केतु धर्मात्मा ही रहेंगे या यूं कहो कि चुप होंगे और पाप न करेंगे। चन्द्र बन्द मुट्ठी (खाना नम्बर 1,4,7, 10) से बाहर चाहे रद्दी हो और उस वक्त खाना नम्बर 4 खाली हो तो चन्द्र का नेक असर होगा। नम्बर 4 में कोई भी अकेला ग्रह हो और चन्द्र बन्द मुट्ठी से बाहर मन्दा हो रहा हो तो नम्बर 4 वाला ग्रह नेक असर ही देगा। अपने घर खाना नम्बर 4 में चन्द्र खर्चने पर और बढ़ने वाला आमदन का दरिया होगा। माता के आर्शीवाद से माया की लहर बहर होगी।इस घर का पानी में रहने वाले जीव जन्तुओं से भी सम्बन्ध है,और इसके अलावा दूध देने वाले जानवर गाय भैंस आदि से भी इसका संबन्ध है,सवारी के संबन्ध में यह घर चार पहिया के वाहन का कारक है,क्योंकि पिछले जमाने में इस घर को घोडे का घर कहा जाता था,और दरियायी घोडा भी इसी घर से सम्बन्ध रखता है,चौथे घर को लक्ष्मी स्थान भी माना जाता है,इसका अर्थ है कि उस व्यक्ति के धन रखने का स्थान,यदि यहां पर शुभ ग्रह हों तो मकान के उसी भाग में यदि वह व्यक्ति अपने धन को रखे तो उसका फ़ल काफ़ी मात्रा में शुभ हो जाता है,इस घर को चश्मारिजक भी कहा जाता है,यानी हमारे जीवन में उन्नति के लिये हमारी किस्मत का चश्मा फ़ूटेगा,या नहीं अथवा किस प्रकार या किस साधन से हम अपना धन कमायेंगे,और किस मात्रा में कमा सकते हैं।पौधों दरख्तों में रसभरे फ़लों के वृक्षों का कारक चौथा घर है,ऐसे वृक्ष जिनके फ़ल रस से भरे हों,फ़ल तो खजूर भी कहा जाता है,लेकिन खजूर कोई रसभरा फ़ल नहीं है,उदाहरण के लिये तरबूज आम अंगूर अनानास आदि फ़ल चौथे भाव के फ़ल से सम्बन्धित होते हैं।हमारे शरीर के अंगों में चौथे घर का संबन्ध हमारी छाती या हमारे दिल से है,इसी तरह से कई बार चौथे घर में अशुभ ग्रह होने से दिल की बीमारी होने का अंदेशा रहता है,औरत के टेवे में चौथा घर नाभि या पेट के अंदरूनी भाग से भी सम्बन्ध रखता है,यानी स्त्री की कुंडली में यदि चौथे भाव में अशुभ ग्रह होंतो वह बच्चा होने के समय या गर्भावस्था में स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है।धन के मामले में चौथे घर का सम्बन्ध हमारे पिछले जन्म से लाये हुये बंद मुट्ठी का कारक है,यानी पिछले जन्मों के अनुसार जो हमारा भाग्य है,उसके फ़ल की प्राप्ति की मात्रा का संबन्ध भी इसी घर से है,इसीलिये इसे साथ लाया माल या बन्द मुट्ठी के अन्दर का हिस्सा कहा जाता है।चौथा घर चन्द्रमा का घर है,इसलिये इस घर का रात्रि के समय में बहुत सम्बन्ध है,यदि यहां पर शुभ ग्रह हों तो रात को किये हुये काम अच्छा फ़ल देंगे,यानी वह ग्रह रात के समय ज्यादा शक्तिशाली होंगे,यदि यहां अशुभ ग्रह हों तो हम पर विपदा भी रात के समय ही आयेगी,यदि यहां शुभ ग्रह हों तो वह रात्रि के समय पूरी अवस्था में जाग पडते हैं,यहां पर यह बात भी ध्यान रखने योग्य है,कि चौथे घर में यानी चन्द्रमा के घर में माता के घर में बैठा हुया कोई भी ग्रह अशुभ फ़ल नहीं देता है,यदि चन्द्रमा केंद्रीय घरों अर्थात एक चार सात दस से बाहर बैठा हो। इस घर में चन्द्रमा ग्रहफ़ल का और मंगल शुक्र केतु राशिफ़ल के होते हैं।

रविवार, 12 अगस्त 2018

जन्म कुंडली का तीसरा भाव

मित्रों तीन की संख्या अशुभ मानीजाती है। तीन आदमी एक साथ किसी काम के लिए नही जाते। कोई वस्तु लेनी देनी हो तो तीन की संख्या में नही देते यों तो शास्त्रीय ज्योतिष में भी तीसरे भाव को बहुत शुभ भावों की श्रेणी में नही रखा गया है; किन्तु लाल किताबकार ने तो इसे बहुत ही अशुभ कहा है।

इस घर का रंग है खूनी, असर होता भी है खूनी। मित्रों तीसरे भाव का कारक ग्रह मंगलहै,औरहमारेज्योतिष की सभी पद्धतियों के अनुसार भी मंगल ही तीसरे घर का कारक है,यहां पर राशि का मालिक बुध है,लेकिन इस घर पर मंगल का ज्यादा अधिकार होने के कारण बुध यहां अच्छे फ़ल का नहीं माना गया है। शायद इस्का कारण यह है कि मंगल का प्रभाव बुध में बहुत कमी या कमजोरी कर देता है।

तीसरे घर से हम व्यक्ति का जिम्मेदार होना या अपने फ़र्ज को निभाना इसकी मात्रा का अंदाजा लगा सकते है,व्यक्ति में कितना शौर्य या कितनी बहादुरी है उसका पता भी इसी भाव से लगता है,यह भात ध्यान रखने योग्य है,कि यहां व्यक्ति की बहादुरी से मतलब है कि वह दूसरे लोगों की कहां तक सहायता कर पाता है और दूसरे लोगों के बर्ताव में वो कहां तक अपनी बहादुरी को प्रकट कर सकता है।

तीसरे घर का संबन्ध हमारे मकान के अन्दर रखे आराम के सामान से भी है,यानी यहां पर शुभ ग्रह होने से व्यक्ति के घर में आराम के साधन काफ़ी मात्रा में होंगे,यदि अशुभ ग्रह यहां बैठा हुआ है तो उसके आराम के साधनों में कमी आ जायेगी,तीसरा घर महारी शारीरिक तौर पर जाग्रत अवस्था का घर है,यानी हममें किसी काम को लेकर कितना उत्साह स्फ़ूर्ति है या उत्साह कितना मंदा है,इसका सम्बन्ध भी इसी घर से है,यही घर नजर का असर यानी हमारी द्रिष्टि में किस प्रकार की शक्ति है,इस बात का कारक है,इससे नजर लग जाने का मतलब नहीं है,इसका अर्थ केवल इतना है कि किसी व्यक्ति की नजरों की शक्ति किस हद तक प्रभावशाली रहती है,यही घर चोरी बीमारी का स्थान भी है,कुछ हद तक हमारी दूसरों के साथ शत्रुता का संबंध भी इसी घर से है।

यह घर हमारे जीवन में भाग्य के चढाव व गिरावट को भी दर्शाता है,यानी किस्मत के क्षेत्र में हम किस हद तक ऊंचे जा सकते है,नीचे गिर सकते है या किस्मत के क्षेत्र में हम वहीं खडे रह जायेंगे,दिशा के अनुसार यह घर दक्षिण दिशा का कारक है,दक्षिण दिशा का कारक इसलिये माना गया है,कि इस घर का कारक ग्रह मंगल जहां बहुत शक्तिशाली है वहीं वह दक्षिण दिशा का भी कारक है। इसलिये तीसरे घर में मेष वृश्चिक या मकर राशि में बैठा मंगल बहुत ही शुभ होता है,और यदि व्यक्ति के मकान का दरवाजा दक्षिण की ओर हो तो इसका कोई बुरा प्रभाव नहीं पडता है।

इस घर का संबन्ध हमारे घर के अन्दर रखे हथियारों से भी है,जैसे तलवार पिस्तौल आदि,यदि यहां पर कोई बहुत शुभ ग्रह हो तो घर में जिसकी तेज धार न हो या टूटे हुये हथियार का रखना अशुभ फ़ल देता है,कुंडली का तीसरा घर इस बात को भी दर्शाता है कि उस व्यक्ति के दूसरे रिस्तेदार या मित्र धन या आर्थिक दशा के अनुसार किस हैसियत के होंगे,यदि यहां पर कोई शुभ ग्रह हो जैसे मंगल यहां पर अच्छी हालत मे हो तो उसके भाइयों की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

तीसरा घर व्यक्ति की माया के बाहर जाने का रास्ता है,यह ठीक है कि बारहवां घर हमारे खर्चे का घर है,लेकिन तीसरा घर भी अशुभ होने की हालत में पैसे का नुकसान होने से गहरा सम्बन्ध है,इसलिये इसे चोरी होने का घर भी कहा जाता है,तीसरे घर से ही हम बहन भाई आदि की स्थिति के बारे में जान सकते है,,किंतु इसके अलावा साले बहनोई के बारे में जानने के लिये भी सहायक होता है,उदाहरण के तौर पर राहु साले का कारक है,यदि राहु तीसरे घर में हो तो हमारे अपने साले के साथ संबन्ध अच्छे रह सकते है,या उससे किसी न किसी प्रकार से लाभ हो सकता है।

तीसरे घर को मैदाने जंग और लेन देन का घर भी कहा जाता है,इसका वास्तविक मतलब है कि हमारे जीवन में लडाई झगडे की मात्रा कैसी होगी,या उसमें हमारी स्थिति कैसी होगी,इसका पता चलता है,इसी तरह से पैसे के संबन्ध में जो हमारा दूसरों से लेन देन होगा उसके शुभ या अशुभ असर को भी तीसरे घर से ही देखा जा सकता है।

तीसरे घर को वक्त आखिरी या दुनिया से हमारा नाता खत्म होना यानी मौत से भी कुछ सम्बन्ध है,हालांकि मौत का घर आठवां माना गया है,लेकिन तीसरा घर चूंकि मौत की स्थिति को दर्शाता है,और मौत से पहले के समय पर रोशनी डालता है,इसीलिये इसका सम्बन्ध मौत से भी है,इसी तरह यह घर फ़लदार पौधों वृक्षों का भी कारक है,यदि यहां पर शुभ ग्रह हों तो घर में फ़लदार पौधों का होना अच्छा फ़ल देता है,लेकिन यदि यह घर खराब हो तो घर में फ़्लदार पौधे लगाना अशुभ फ़ल देगा।

हमारे शरीर के अंगों में यह भाव हमारे बाजुओं का कारक है,और बाजू ही हमारी शक्ति या दूसरों के साथ लडाई झगडे आदि में काम आने वाले अंग हैं,इसके अलावा आंख की पलकें हमारा जिगर तथा हमारे शरीर में खून की मात्रा तथा खून के दोषों का पता भी तीसरे भाव से लगता है,हमारी उम्र के लिहाज से इस घर का संबन्ध हमारी जवानी की उम्र से भी है,यदि यहां शुभ ग्रह हों तो हम जवानी के समय में अपने जीवन में ज्यादा उन्नति कर सकते हैं,लेकिन यदि अशुभ ग्रह हो तोजवानी के समय में हमारी मेहनत का फ़ल हमें नहीं मिल पाता है,इसी तरह हम अपने भाइयों दोस्तों या रिस्तेदारों से जो कुछ भी प्राप्त करते है इस घर का इस बात से भी बहुत गहरा संबन्ध है। तीसरे घर में शनि ग्रह ग्रहफ़ल का होगा,लेकिन दौलत के सम्बन्ध में राशिफ़ल का होगा।तीसरे भाव से कुण्डली के बारे में जानने हेतु जातक के इस भाव में किस ग्रह की युति है और किस भाव से इसका संबंध आ रहा है इन सभी बातों को समझना आवश्यक होता है,यदि तीसरा भाव मजबूत हो और किसी अच्छे ग्रह के प्रभाव में हो तो ऎसी स्थिति में जातक परिश्रम करने से अपने जीवन काल में अपने भाईयों, दोस्तों की सहायता भी खूब पाता है. अपनी मेहन और साहस से जातक खूब सफलताएं पाता है. लोगों का पूर्ण सहयोग भी जातक को ऊंचाईयां छूने में मददगार होता है.मर्थकों के सहयोग से सफलतायें प्राप्त करते हैं, जबकि दूसरी ओर यदि जातक की कुंडली में तीसरे भाव पर अशुभ बुरे ग्रहों का प्रभाव हो तो ऐसे व्यक्ति अपने जीवन काल में अपने भाईयों तथा दोस्तों के कारण बार-बार हानि उठाते हैं तथा इनके दोस्त या भाई इनके साथ बहुत जरुरत के समय पर विश्वासघात भी कर सकते हैं.रीर के कुछ हिस्सों तथा श्वास लेने की प्रणाली को भी दर्शाता है तथा इस भाव पर किसी बुरे ग्रह का प्रभाव कुंडली धारक को मस्तिष्क संबंधित रोगों अथवा श्व्सन संबंधित रोगों से पीड़ित कर सकता है।का तृतीय भाव यदि राहु केतु से प्रभावित हो तो जातक संतान रूप में अपने घर में ज्येष्ठ या अनुज होता है. साथ ही उसमें भाव में राहु और केतु का प्रभाव पड़ने से परेशानी भी आती है. यह संबंधों में तनाव को भी ला सकता है. तीसरा भाव उच्चता लिए हो तो स्वाभिमान में बल आता है जातक को लोगों का सामना करने की हिम्मत मिलती है.

ज्योतिष की जानकारी

मैने पहले राशी फल पर आपको जागरुक करने की कोशिश की पता नही फिर भी लोग राशी फल की मांग करते है 

तब से अब तक परिस्थितियां बदल चुकी हैं. हमारी पूर्णतया वैज्ञानिक यह कला, कम्प्यूटर का सहारा लेकर और भी निखर गई है. पहले की भी बहुत-सी भविष्यवाणियां सत्यापित हुई हैं और अब भी हो रही हैं, लेकिन कुछ लोग ज्योतिष व भविष्यवाणी में पूर्ण आस्था रखते हैं और कुछ लोग किसी राशिफल, अंक-ज्योतिष, बोलें सितारे, टैरो कॉर्ड, आर्थिक भविष्यफल,अंग फड़कने आदि में ही अटके है मेरा अपना विचार है, कि जन्मपत्री में एक पल की भी हेरफेर होने से भविष्यवाणी में भी हेरफेर हो सकती है. एक ही राशि के करोड़ों लोगों के लिए एक ही भविष्यवाणी कैसे सत्य हो सकती है? आजकल हर कला का व्यावसायीकरण हो गया है, ऐसे मे ज्योतिषी लोगो को वोगस राशी फल पङना छोङना होगा वहुँत से मित्रो को मेरी वात समझ मे आ  रही है ओर वो खुलेआम ईसका विरोध भी कर रहे है आपका क्या विचार है कृप्पा जरुर वताऐ कही मै गलत तो नही आचार्य राजेश

शनिवार, 11 अगस्त 2018

जन्म कुंडली में दूसरा भाव

बात करते हैं दुसरे भाव की   यानि कुटुम्भ व धन भाव कीकुन्डली का दूसरा घर हमारी इज्जत और धन को बताता है। 

यानी हमारा सम्मान किस मात्रा तक होना है या नहीं होना है,हमारे पास दौलत किस मात्रा तक होगी,यहां दौलत से अर्थ ऐसी दौलत से है जो शुभ ढंग से कमाई गयी हो,क्योंकि रिस्वत आदि से कमाई दौलत का सम्बन्ध छठे घर से है,व्यक्ति के मकान के बारे में यह भाव संकेत देता है,जैसे उसका मकान किस किस्म का होगा यानी छोटा बडा होगा या दुकान होगी,कहने का मतलब है मकान सम्बन्धी कई चीजों का इस घर से सम्बन्ध हैदूसरा भाव हम कितने ऐसे आराम से रहते है इसका भी बखान करता है,यह भाव हमारे ज्ञान,हमारे अंदर नेकी या बदी यानी जो हमारा दुनिया से सम्बन्ध है,उसके बारे में हमारी मोहमाया या हमारा दूसरों से काम निकलवाने का तरीका आदि भी दर्शाता है। इसके अलावा मानसिक तौर पर प्रेम का संबन्ध भी इसी घर से संबन्ध रखता है। वहां का स्वामित्व शुक्र व् चन्द्र को दिया है और कारक गुरु को माना गया है , ऐसा क्यों इसलिए की शुक्र भौतिक ग्रह है और भौतिक सुखों को प्राप्त करने के लिए धन की ज़रुरत पड़ती ही है , विचारनिए बात यहाँ ये भी है के गुरु को दुसरे, पांचवे , नवं और एकादस का कारक भी माना गया है क्यों की सब असली निधियों का स्वामी गुरु ही होता है जो के किसी के साथ कभी पक्षपात नहीं करता और अगर ये ही अधिकार दुसरे ग्रह को दिया गया होता तो व ज़रूरी पक्षपात करता , तो यही वृहस्पति का बढ़प्पन माना जाता है जो की किसी के साथ कभी अन्याय नहीं करते हैं और सबको सद्बुधि देने वाले ग्रह माने जाते हैं ! हम यह भी देखते हैं के दूसरा भाव मारकेश का भी मन जाता है वजह चाहे जो भी रही हो मसलन के अष्टम जो के आयु का भाव माना गया है उससे अष्टम यानी तीसरे भाव से दवाद्ष भाव यानी दूसरा भाव इसलिए इसे मारकेश माना जाएगा परन्तु दर्शन के रूप में देखें तो यही पता चलता है के शुक्र और चन्द्र के रूप में जो हम भौतिकता जब वृहस्पति रुपी प्यूरिटी को हम एक्सक्लूड यानि बाहर करना शुरू करते हैं तो वह मारक का काम करना शुरू कर देती है , जैसा के मैंने बोला के हम यहाँ इसको लॉजिकल एंगल से देखें तो यही निष्कर्ष निकलता है के बिना मतलब का, बिना मेहनत और गलत तरीकों से कमाया भौतिक सुख आखिरकार हमारे लिए मारकेश का ही काम करेगा, गुरु इस घर का कारक होने के कारण यह घर भी किसी हद तक हमारी आध्यात्मिकता के बारें ज्ञान का कारक है,इस ज्ञान का विशेष सम्बन्ध हमारे जीवन के पहले हिस्से में उम्र की पहली साल से पच्चीसवी साल तक जो ज्ञान हम प्राप्त करते है,उसका भी सम्बन्ध भी है। यह घर हमारी आध्यात्मिकता के बारे में बताता है। यह घर मिट्टी यानी खेती आदि से भी सम्बन्ध रखता है,इसके अलावा गैसे भी इसी घर से देखी जातीं है,उन हवाओं का सम्बन्ध भी इसी घर से जो हवा में ऊपर की ओर उठतीं है,हमारी की गयी बचत तथा स्त्री से मिला धन भी इसी घर से देखा जाता है,आध्यात्मिक रूप से प्राप्त धन भी इसी घर से देखा जाता है। सन्यासी का धन भी इसी घर से देखा जाता है,सन्यासी के धन से मतलब उस धन से जो शुभ कामों के द्वारा कमाया गया हो।

दूसरा भाव हमारे जन्म मरण का दरवाजा भी है। यानी इसका सम्बन्ध हमारे पिछले और आगे के जन्म से भी है,लेकिन यह सम्बन्ध कोई इतना विशेष नहीं जिसे हम फ़लकथन के साथ प्रयोग कर सकें,यह घर हमारे ससुराल का घर भी है,यानी ससुराल के साथ हमारे कैसे सम्बन्ध रहेंगे तथा ससुराल की स्थिति कैसी होगी आदि बातें इसी भाव से देखी जातीं हैं।

जब हम घर के अन्दर कई तरह के पालतू जानवर रखते है तो उनके बारे में भी यह घर अपनी स्थति बताता है। दूसरे घर को धर्म स्थान या मन्दिर भी कहा जा सकता है,यह धर्म स्थान का घर तो है लेकिन पुराने जमाने में इसे गाय के बांधने का स्थान भी जाना जाता था,इस भाव का सम्बन्ध उन पौधों से भी जिनको उनके अंगों को काटकर उगाया जाता है,जैसे मनीप्लांट गुलाब गन्ना केला आदि।

हमारे शरीर में यह भाव गर्दन तथा तिलक लगाने की जगह माथे के बीच में जो स्थान है उसका सम्बन्ध भी इस घर से है,यह घर हमारी गृहस्थी कुटुंब से भी सम्बन्ध रखता है,लेकिन यह जवानी के समय का प्रतीक है,इसके अलावा जो कुछ हम रिस्तेदारों से प्राप्त करेंगे या जो कुछ उन्हे देना पडेगा उसका सम्बन्ध भी इसी भाव से है। किसी सीमा तक रुहानी अर्थात आध्यात्मिक प्राप्ति का सम्बन्ध भी दूसरे घर से है,शायद इस घर पर गुरु का अधिकार होने से यह अध्यात्म का कारक बन गया है।

दिशाओं के अनुसार यह घर उत्तर-पश्चिम दिशा का कारक है,इस घर मे गुरु सबसे अच्छा फ़ल देता है,आमतौर पर इस घर में बैठे सभी ग्रह शुभफ़ल देते है,अगर आठवें भाव के अन्दर कोई ग्रह नहीं हो,इस घर का कारक गुरु है और चन्द्रमा को इस घर में उच्चता प्राप्त है,गुरु को इस घर का कारक इसलिये माना गया है,कि यह घर धन स्थान है,तथा आदर सम्मान का घर भी माना गया है,कोई आदमी आराम के साधन कितने प्रकार के पायेगा इसका फ़लादेश इसी घर से मिलता है,राशि के अनुसार यह घर शुक्र का है,शुक्र हमारे जीवन में आराम के साधनों का प्रतीक है,कालपुरुष के अनुसार यहां शुक्र की वृष राशि आती है,और वृष राशि किसी भी ग्रह को नीच नहीं करती,इस घर में आये हुये सभी ग्रह ग्रहफ़ल के होंगे,यानी उनका कोई उपाय नहीं होगा,इनका उपाय करने के लिये किसी अन्य ग्रह की सहायता लेनी पडेग आदमी की पहचान उसकी वाणी के द्वारा होती हैं। व्यक्ति के अंदर छुपे ज्ञान या अज्ञान की झलक उसकी वाणी के द्वारा हो जाती हैं। वाणी मानव के धन के समान हैं। इसीलिये ज्योतिष शास्त्र में धन और वाणी को दूसरे भाव से देखा जाता हैं। जहां एक तरफ मीठी वाणी आपके लिये सौहार्द पूर्ण माहौल बनाती हैं, वहीं दूसरी तरफ कटु वाणी अपनों को भी शत्रु बनाने में देर नही लगाती।हिंदु जीवन में वाणी का अत्यधिक महत्व हैं, वाणी शुद्ध और पवित्र हो तो वह साक्षात देव वाणी होती हैं, जो बोला जाता हैं, वह सत्य हो जाता हैं। धर्म वाणी पर संयम व नियंत्रण हेतु हमारे शास्त्र में मौन व्रत करने का विधान हैं, मौन व्रत का

दूसरे भाव पर ग्रहों का जैसा प्रभाव होगा, वैसी ही वाणी होगी। बुध, गुरु, शुक्र में से किसी की दूसरे स्थान पर प्रभाव स्थिति व्यक्ति की वाणी को सौम्य, ज्ञान युक्त व प्रभाव शाली बनाती हैं, और यदि यें ग्रह नीचगत हो या अशुभ ग्रहों के प्रभाव में फल देने वाले हो तो विपरीत फल प्राप्त होते हैं।

शुक्रवार, 10 अगस्त 2018

जन्म कुंडली का पहला भाव

भारतीय ज्योतिष में जन्मकुंडली के पहेले घर को प्रथम भाव अथवा लग्न कहा जाता हे | तथा भारतीय वैदिक ज्योतिष अनुसार इसे जन्मकुंडली के बारह भावो में सभी से ज्यादा महत्त्व पूर्ण माना जाता हे |। 

      किसी भी जातक – व्यक्ति के जन्म समय पर उसके जन्म स्थान पर आकाश में उदित राशी को उस व्यक्ति का लग्न माना जाता हे | तथा इस राशी अर्थात लग्न अथवा लग्न राशी को उस जातक की जन्मकुंडली बनाते समय पहेले घर या भाव में स्थान दिया जाता हे | तथा इसके बाद आनेवाली राशियो को जन्मकुंडली में क्रमशः दूसरा …तीसर …बारहवा घर में स्थान दिया जाता हेद्रष्टांत से समजे तो यदि किसी जातक – व्यक्ति के जन्म के समय नभमंडल में मेष राशि का उदय हो रहा हे तो मेष राशि उस जातक का जन्म लग्न कहा जाता हे तथा इस जातक की जन्म कुंडली में पहेले घर या भाव में स्थान दिया जाता हे |तथा मेष राशि के बाद में आनेवाली राशियो को वृषभ से लेकर मीन तक क्रमशः २ से १२ भाव में स्थापित किया जाता हे |किसी भी जन्मकुंडली में लग्न स्थान अथवा प्रथम भाव का महत्त्व सब से अधिक होता हे साथ ही लग्न राशि अनुसार ही जातक के जीवन के लगभग सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रो में इस प्रथम घर – भाव -राशी का भारी प्रभाव पाया जाता हेकुंडली धारक के स्वाभाव -व्यक्तित्व -चरीत्र जानने हेतु ये प्रथम भाव सविशेष महत्त्व रखता हे साथ ही इस घर के अध्ययन से ही कुंडली धारक की आयु …स्वास्थ …व्यवसाय …सामाजिक पद -प्रतिष्ठा …मनोवृत्ति …कार्यप्रणाली जेसे अन्य कई महत्वपूर्ण क्षेत्र और विषय की सटीक जानकारी मिलती हे |जन्मकुंडली का प्रथम भाव शारीर के अंगो में सिर…मस्तिष्क और आसपास के क्षेत्रो का प्रतिनिधित्व करता हे | तथा इस भाव पर किसी भी अशुभ ग्रह का प्रभाव या द्रष्टि होने से शारीर के इन उपरी अंगो से संबंधित रोग …चोट या अन्य परेशानियों का करण बन सकती हे |जन्मकुंडली का प्रथम भाव हमारे गत जन्म के शुभ- अशुभ कर्मो तथा वर्तमान जीवन में इन कर्मो के प्रभाव से उत्पन्न फल और आनेवाले भविष्य में शुभ -अशुभ फल का निर्देश भी करता हे | इस प्रथम भाव के माध्यम से जातक की समाजकी उपलब्धियों -उसके व्यवसाय तथा सहस संघर के बाद मिलनेवाली सफलता के बारेमे भी जानकारी मिलती हे | साथ ही जातक का वैवाहिक जीवन – बौद्धिक स्तर -सुखो का भोग -मानसिक विकास और क्षमता -स्वाभाव की मृदुता अथवा कठोर -निष्ठुर होना तथा अन्य भी अनेको विषय की जानकारी प्राप्त होती हे | प्रथम भाव व्यक्ति की स्वाभिमान और अहंकार की सीमओं को भी दर्शाता हे | जातक की जन्मकुंडली के प्रथम भाव में एक या अधिक अशुभ ग्रहों का प्रभाव उसके बाहरी या निजी जीवन को प्रभावित करता हे …किसी भी क्षेत्र में अनेको समस्या -अपयश का करण बन सकता हे | साथ ही जातक के प्रथम भाव में एक या अधिक शुभ ग्रह या उनका प्रभाव होने से उसके निजी या बाहरी जीवन में बडी सफलता -उपलब्धि और खुशियो का कारण बन सकता हेइसीलिए ज्योतिष में जातक की जन्मकुंडली के प्रथम भाव का विशेष अध्ययन बहोत ही ध्यान पूर्वक करना अनिवार्य बन जाता है उसमें काल पुरुख की मेष राशि यानी एरीज जोडिएक पड़ता है और जिसका के स्वामित्व हम मंगल गृह को मानते हैं , वह मंगल फिर अष्टम भाव का भी स्वामी मन जाता है क्यों की उसकी दूसरी राशि वृश्चिक वहां पड़ती है और दोनों राशियों का अपना अलग प्रभाव मन जाएगा , तो हम बात कर रहे थे पहले भाव की की वहां मेष राशी जिसका स्वामी मंगल को माना जाता है व रुधिर जिसे हम खून भी कहते है का शरीर में प्रतिनिधितव करता करता है और मंगल को हम उत्साह व उर्जा का कारक भी मानते हैं दुसरे वहां पर सूर्य उच्च का मन जाता है वह भी उर्जा का प्रकार मन जाता है तो दोनों मंगल और सूर्य उर्जा के कारक होने के साथ साथ अग्नि के कारक भी है इसलिए ये जीवन के संचालक गृह प्रथम भाव के कारक बनाये गए जो की पूरण तया तर्कसंगत मन जाएगा , अब मेडिकल साइंस के मुताविक भी इनका यही मतलव निकलता है क्यों को विज्ञान भी यही मानता आया है की ये सारा ब्रह्माण्ड एक उर्जा के आधीन है और प्रमाणित व प्रतक्ष रूप से सूर्य तो इसका प्रमाण है ही , अब विचारनिए बात यह है की जीवन जीने के लिए वो भी सही जीवन जीने के लिए हमें इस उर्जा का सही समन्वय करना पड़ता है नहीं तो हम कहीं न कहीं पिछड़ना शुरू हो जाते हैं सो हमें उर्जा का नेगेटिव या पॉजिटिव प्रयोग करना आना चाहिए , अपनी अपनी पर्सनल होरोस्कोप में देखने पर इन A2दोनों उर्जा युक्त ग्रहों का किस प्रकार से बैठे हैं , किन किन नक्षत्रों में , उप नक्षत्रों में और आगे उप उप नक्षत्रों में, नव्मंषा कुंडली में, षोडस वर्गों में, अष्टक वर्गों में , पराशर शास्त्र अनुसार की प्लेनेट और न जाने और कितनी विधियों अनुसार देखने के वाद ही ये पता चलता है के वे गृह कितने बलवान हैं , मात्र एक आधी विधि अपूरण मानी जाती गयी है , और विचारनिए बात ये भी है के आज के वक्त में इस पवित्र शास्त्र का मज़ाक बना कर रख दिया गया है मात्र सिर्फ भौतिकता के चलते ऐसा हो रहा है , क्यों के हर आदमी दो चार किताबें पढ़ कर अपने आप को ज्ञानी मानने लगता है और आज जब सब कुछ कोमर्शिअल यानी व्यावसायिक सोच सब पर हावी हो चुकी है तो हर चीज की सैंक्टिटी यानी पवित्रता ख़तम हो रही है , जब स्वार्थ हावी हो जाए तो अक्ल पर पर्दा पड़ना शुरू हो जाता है, तो हम यहाँ देखते हैं के इन दोनों ऊर्जायों का हम कैसे सही इस्तेमाल करते हैं और जैसे के अगर कहीं न कहीं कोई ग्रहों में कमी पूर्व जनित कर्मो के कारण आ गयी हो तो हम उसमे काफी हद तक सुधार भी ला सकते हैं , हालांकि वह सुधार अपनी अपनी बिल्पावेर यानि इच्छा शक्ति , करम और प्रभु पर पूरण भरोसा इसी के चलते पूरण हो पाती है

महाभारत कालीन 'अग्नि पंचक' 2026: 15 दिन में दो उग्र ग्रहण और 2028 तक की बड़ी भविष्यवाणियां

‼️ महाभारत कालीन गोचर और आगामी विक्रमी संवत: 15 दिन में दो उग्र ग्रहण और 2028 तक की महा-भविष्यवाणियां ‼️ ब्रह्मांड में ग्रहों की चाल और ग्रह...