असली पेच 'मारकेश' के नाम में नहीं, बल्कि उस धागे की 'बुनावट' में छिपा है जिसे हम 'नक्षत्र' कहते हैं। दुनिया के आम ज्योतिषी केवल उंगलियों (ग्रहों) को देखते हैं, लेकिन सूक्ष्म दृष्टि उस धागे के रेशों को पहचानती है। नक्षत्र ही वह रसायन है जो तय करता है कि मारक ग्रह आपको गिराएगा या सम्भालेगा। जैसे एक ही धागा रेशम का होकर सुख दे सकता है या जूट का होकर शरीर को छील सकता है, वैसे ही नक्षत्र का स्वामी तय करता है कि वह मारक ऊर्जा 'तारक' बनेगी या नहीं। यदि मारक ग्रह अपने 'साधक' या 'मित्र' नक्षत्र की सत्ता में बैठा है, तो वह धागा इतना लचीला और मजबूत हो जाता है कि कठपुतली को टूटने नहीं देता, वह 'जर, जोरू और जमीन' का वह सुख देता है जो जीवन के संघर्ष में ढाल बनकर खड़ा होता है। यहाँ एक और सूक्ष्म बात समझने वाली है कि जब कोई ग्रह मारक स्थान का मालिक होकर अपने ही नक्षत्र में बैठता है, तो वह आत्मघाती नहीं होता, बल्कि अपनी मर्यादा की रक्षा करता है।
तर्क यह है कि दोष 'मारकेश' के पद में नहीं है, ग्रह तो केवल एक कारिंदा है, वह अपने नक्षत्र स्वामी की आज्ञा का गुलाम है। यदि नक्षत्र की ऊर्जा शुभ है, तो मारकेश की दशा में मृत्यु नहीं, बल्कि 'पुराने दुखों की मृत्यु' और 'नए वैभव का जन्म' होता है। लोग 'मारकेश' के नाम से कांपते हैं, पर सत्य यह है कि संसार के बड़े-बड़े राजयोग और अपार धन-संपदा इन्हीं मारक भावों की सक्रियता से मिलते हैं क्योंकि बिना संचित कोष (दूसरा भाव) और बिना समाज की साझेदारी (सातवां भाव) के कोई भी युद्ध नहीं जीता जा सकता। जिसे दुनिया 'मारक' कहकर डरती है, वह असल में इस जीवन-संग्राम में आपकी 'सुरक्षा की रस्सी' है। सूक्ष्म गणना में हम यह भी देखते हैं कि २२वें द्रष्काण या ६४वें नवांश का स्वामी कहीं उस मारक धागे में गांठ तो नहीं लगा रहा, क्योंकि अगर वह गांठ सुलझ जाए, तो वही मारक ग्रह साक्षात् 'महाकाली के वरदान' की तरह जातक की रक्षा करने लगता है।
यही वह सूक्ष्म भेद है जो एक साधारण गणना और एक गहरी ज्योतिषीय विवेचना के बीच की रेखा खींचता है। जब तक हम नक्षत्रों के उन बारीक रेशों और ग्रहों के आपसी रसायनी मिलन को नहीं समझ लेते, तब तक हम कठपुतली के दर्द और उसकी मुस्कान का सही कारण नहीं जान सकते। आचार्य राजेश कुमार के पास आने वाला जातक वह कठपुतली है जिसके धागों की उलझन को हम नक्षत्रों के तर्क और सूक्ष्म चार्ट के आधार पर सुलझाते हैं, ताकि वह 'मारक' के डर से मुक्त होकर जीवन के इस महान नृत्य का महानायक बन सके। खेल सारा उंगलियों के इशारे और उन अदृश्य नक्षत्र-धागों की मजबूती का ही है। जब नियति की डोर सही हाथों में होती है, तो 'जर, जोरू और जमीन' बंधन नहीं, बल्कि जीवन की शोभा बन जाते हैं।
आचार्य राजेश कुमार (हनुमानगढ़, राजस्थान)
सत्य सनातन ज्योतिष एवं महाकाली सेबक



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें